Let’s travel together.

मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले पूर्व विधायक रमेश सक्सेना

0 276

अनुराग शर्मा सीहोर

वृहद पार्वती बंधान परियोजना के तहत पार्वती नदी पर बंधान बनाया जा रहा है। इसमें सीहोर विधान सभा क्षेत्र के अनेकों गांवों के किसानों की जमीनें डूब क्षेत्र में आ रही हैं। किसानों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना कलेक्टर प्रवीण सिंह से शुक्रवार को मिले। उन्होंने किसानों की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराते हुए बताया कि सीहोर और राजगढ़ जिले के बीच पार्वती नदी पर बन रहे बांध की जद में दर्जनों गांव के किसानों की जमीन और मकान आ रहे हैं।


श्री सक्सेना ने बताया कि मुआवजा वितरण प्रकि्रया में भेदभाव की बात सामने आ रही है। अनेकों को किसानों की सिंचित जमीनों को असिंचित बताकर कम मुआवजा दिया गया है। वहीं अनेकों ग्रामीणों को अभी तक मुआवजा मिला ही नहीं है। कई लोगों के घर मकान डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। उन्हें भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जमीनों से ही किसानों के परिवारों का जीवन यापन होता है। किसान अपनी ही जमीनों के मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। डूब क्षेत्र में जमीन आ जाने से किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता श्री सक्सेना ने मांग उठाई है कि सिंचित जमीनों का उचित मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों की जमीनें सिंचित हैं और उन्हें असिंचित बताकर कम मुआवजा दिया गया है। उनका दोबारा से सर्वे कर पूरा पूरा मुआवजा दिया जाए। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता श्री सक्सेना और मौजूद किसानों को आश्वासन दिया है कि गांव गांव कैंप लगाकर किसानों की समस्या का निराकरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811