Let’s travel together.

देशभर के विशेषज्ञों की टीम ने बनवाया शहर का मास्टर प्लान, बैठक में बताया गया की 2041 में कैसा होगा इंदौर

0 85

भविष्य के इंदौर को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के द्वारा दो दिवसीय बैठक में इंदौर के विकास और आम लोगों को भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा की, आगामी 20 साल को देखते हुए तैयार किये जा रहे मास्टर प्लान में देश के विशेषज्ञों के द्वारा भी अहम् सुझाव दिए जा रहे हैं। मास्टर प्लान को लेकर हुई बैठक दूसरे दिन भी करीब साढ़े चार घंटे लंबी चली,बैठक में हर बिंदु को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा की गई।

इस दौरान इंदौर के प्रत्येक सेक्टर में हो रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। विशेषज्ञों ने प्रशासन को बताया की आगामी 2041 का इंदौर कैसा होगा और यहाँ किन-किन चीजों की आवश्यकता होगी,देशभर के ख्यात सिटी प्लानर्स ने कलेक्टर आशीष सिंह को जनसंख्या के हिसाब से शहर का विकास करने और इंदौर के आसपास मौजूद शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ाने की सलाह दी।

इसके अलावा शहर में पेड़ पौधे लगाने और पर्यावरण को बचाने के लिए भी मंथन हुआ, यही नहीं बैठक में नदी नालों की सफाई और नई सीवरेज लाइन को लेकर भी चर्चा की गई। इस बैठक के माध्यम से मिले सभी सुझावों को जिला प्रशासन के द्वारा जल्द ही अमल में लाने का काम किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811