Let’s travel together.

मोहनसराय चौराहे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़न्त, ड्राइवर व खलासी गंभीर रूप से घायल

0 90

 

हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड के किनारे फल की दुकान में घुसी ट्रक, चपेट में आयी बाइक

वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली रूट पर लगभग 5 घंटा यातायात रहा प्रभावित

वाराणसी रोहनिया ।मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर 4 बजे भोर में दो ट्रकों में भीषण एक्सीडेंट हो गई जिसके दौरान ड्राइवर तथा खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये तथा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हाईवे का रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड के किनारे फल की दुकान में ट्रक घुस गयी। ट्रक की चपेट में आने से सर्विस रोड पर खड़ी मोपेड बाइक दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।घटना के दौरान ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर तथा खलासी की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुचे हाईवे पेट्रोलिंग व क्रेन की मदद से मोहनसराय चौकी इंचार्ज राहुल रंजन ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर तथा खलासी को बाहर निकलवा कर हाईवे की एंबुलेंस से इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेजा।बगल में चाय की दुकान पर चाय पी रहे बढ़ईनी कला निवासी हरिशंकर गौड़ उर्फ मोछू बाल बाल बचे लेकिन उनका सर्विस रोड पर खड़ी मोटरसाइकिल ट्रक के पहिए से दबकर हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |     शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन     |     नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811