Let’s travel together.

दो अलग-अलग मकान में लगी आग कृषि उपकरण व अन्य सामान जलकर खाक

0 96

पांडाझिर व वीरपुर गांव मैं दो मकानों मैं अज्ञात कारणों लगी आग
दोनों ही स्थान पर नगर पालिका की दमकल ने आग पर पाया काबू

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जैसे-जैसे सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं वैसे ही वैसे आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं निकटवर्ती ग्राम पांडाझिर में खेत पर बने मकान में रखे कृषि उपकरणों में अज्ञात कारणों से आग लग गई

वही ग्राम वीरपुर में भी एक मकान में आग लगने से वहां रखी लकड़ी व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई
नगर पालिका की दमकलों ने दोनों ही जगह पहुंचकर आग पर काबू पालिया जिसे अधिक नुकसान नहीं हो पाया।
आपको बता दें कि ग्राम पांडाझिर निवासी सतीश शर्मा के खेत पर कच्ची ईंटों का एक मकान बना हुआ है जिस पर लोहे की चादर चढ़ी हुई है मकान में कृषि कार्य में आने वाले पाइप, विधुत मोटर, केवल, व अन्य कृषि सामग्री रखी हुई थी। दोपहर में अज्ञात कारणों से मकान में से धुआं उठता देख गांव के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन आग बढ़ती गई तब तक नगर पालिका की दमकल को सूचना दी गई तब चालक अजीज खान फायरमैन अक्षय वाल्मीकि दमकल लेकर पहुंचे और बढ़ती ही आग पर काबू पा लिया


दूसरी घटना ग्राम वीरपुर में घटी जहां कल्याण सिंह गौड़ पुत्र श्याम लाल गौड़ के मकान में तेज लगता उठता देख ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आज ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया तब तक नगरपालिका के दमकल चालक शमसुद्दीन खान फायरमैन शकील कुरेशी दमकल लेकर पहुंचे और बड़ती हुई आग पर काबू पा लिया।आगजनी से कृषकों का काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |     पुरन तालाब पर ‘श्रमदान’ की रस्मअदायगी के बीच प्रभारी मंत्री ने सिस्टम को आईना दिखाया     |     बेगमगंज कृषि मंडी में तेज वर्षा से 6 सैकड़ो क्विटल गेंहू भीगा , करीब 2 लाख का हुआ नुकसान      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811