Let’s travel together.

जुलाई तक चलने वाली स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी, कुछ को किया रद; लिस्‍ट देंखें

0 157

 जबलपुर। रेलवे ने ट्रेनों की भीड़ से राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाईं, ताकि यात्रियों को वेटिंग टिकट की बजाए कंफर्म टिकट मिले। ये ट्रेनें जबलपुर से भी चल रही हैं, लेकिन इन्हें जुलाई तक ही चलाने की स्वीकृति थी, जो अब बढ़ा दी गई है। यह स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी। पमरे ने गर्मियों को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं में विस्तार कर दिया है। अब यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित अवधि में भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण का लाभ ले सकेंगे।

बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 28 दिसंबर तक चलेगी

 

पमरे के अनुसार जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जो कि पूर्व तक 28 जून तक संचालित की जा रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 5 जुलाई से 27 दिसंबर तक कर दिया गया है। इसी तरह बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 29 जून की जगह 6 जुलाई से 28 दिसंबर तक चलेगी।

 

जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल 7 जुलाई से 29 दिसंबर तक

जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल 30 जून की जगह अब अब दिनांक 7 जुलाई से 29 दिसंबर तक पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल अब 8 जुलाई से 30 दिसंबर तक चलेगी। रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल 27 जून तक अधिसूचित थी जो अब 4 जुलाई से 26 दिसंबर, सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल 28 जून 5 जुलाई से 27 दिसंबर तक चलेगी।

 

जबलपुर-मदुरई साप्ताहिक स्पेशल अब 1 अगस्त से 26 दिसंबर तक

 

जबलपुर-मदुरई साप्ताहिक स्पेशल 25 जुलाई की जगह अब 1 अगस्त से 26 दिसंबर तक, मदुरई-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 27 जुलाई से 3 अगस्त से 28 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल, 28 जुलाई की जगह अब 4 अगस्त से 29 दिसंबर तक, सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल,29 जुलाई की जगह अब 5 अगस्त से 30 दिसंबर तक चलेगी।

 

 

 

    • रानी कमलापति-माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ 01667-68 साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन को 22 अप्रैल से 25 जून तक संचालित करने का 20 अप्रैल को आदेश दिया। नौ मई को आदेश जारी किया कि यह ट्रेन 13 मई से 25 जून के बीच नहीं चलेगी।

 

 

    • जबलपुर-कन्याकुमारी-जबलपुर 02122/02121 साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन को 18 अप्रैल से 27 जुलाई के बीच चलाने का आदेश 11 अप्रैल को किया। 18 अप्रैल को आदेश जारी किया ट्रेन जबलपुर-मदुरै के मध्य संचालित होगी। मदुरै-कन्याकुमारी के मध्य निरस्त रहेगी।

 

 

    • जबलपुर-अजमेर 12181/82 दयोदय एक्सप्रेस को 30 मई से 09 जून तक जयपुर तक संचालित करने का आदेश 10 मई को हुआ। 16 मई को आदेश जारी किया कि ट्रेन आंशिक निरस्त नहीं होगी। पूर्व की तरह जबलपुर-अजमेर के मध्य संचालित होगी।

 

 

    • जबलपुर-दुर्ग-जबलपुर 01701/01702 साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन को 22 अप्रैल से 18 जून तक संचालित करने का 21 अप्रैल को आदेश किया। नौ मई को आदेश जारी किया कि यह ट्रेन 20 मई से 18 जून के मध्य नहीं चलेगी।

 

 

    • रीवा-रानीकमलापति-रीवा 02174/02173 साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन को 20 अप्रैल से 11 मई 2024 और 15 जून से 27 जुलाई 2024 तक चलाने का 20 अप्रैल को आदेश किया। नौ मई को आदेश जारी किया कि ट्रेन 15 जून से 27 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

 

 

  • जबलपुर-सीएसटीएम 12187/88 गरीबरथ एक्सप्रेस को एक जून और वापसी में दो जून को निरस्त करने का 15 मई को आदेश किया गया। 22 मई को आदेश जारी किया कि ट्रेन को संबंधित तिथि पर ट्रेन बहाल रहेगी। जबलपुर-पनवेल के बीच संचालित होगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी दिवस, नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन     |     विधायक के युवा संवाद को लेकर गरमाई सियासत     |     ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र में खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसानों को नहीं होगी डीएपी-यूरिया की किल्लत – कलेक्टर रोहित सिसोनिया      |     गृह मंत्री अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिली विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा     |     धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू     |     नजीराबाद पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार का मादक पदार्थ जब्त     |     युवा उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     ब्राह्मण समाज में नई पहल की सराहना, स्व. ब्रजेश कविश्वर की स्मृति में परिजनों ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण     |     दीपावली पर मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती, शहर के कई क्षेत्रों में 5 नवंबर को रहेगा पावर कट     |     गरीब विक्रेताओं के साथ खड़े हुए विधायक देवेंद्र जैन, 10 तारीख तक लगेंगी दुकानें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811