Let’s travel together.

दो अलग-अलग मकान में लगी आग कृषि उपकरण व अन्य सामान जलकर खाक

0 137

पांडाझिर व वीरपुर गांव मैं दो मकानों मैं अज्ञात कारणों लगी आग
दोनों ही स्थान पर नगर पालिका की दमकल ने आग पर पाया काबू

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जैसे-जैसे सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं वैसे ही वैसे आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं निकटवर्ती ग्राम पांडाझिर में खेत पर बने मकान में रखे कृषि उपकरणों में अज्ञात कारणों से आग लग गई

वही ग्राम वीरपुर में भी एक मकान में आग लगने से वहां रखी लकड़ी व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई
नगर पालिका की दमकलों ने दोनों ही जगह पहुंचकर आग पर काबू पालिया जिसे अधिक नुकसान नहीं हो पाया।
आपको बता दें कि ग्राम पांडाझिर निवासी सतीश शर्मा के खेत पर कच्ची ईंटों का एक मकान बना हुआ है जिस पर लोहे की चादर चढ़ी हुई है मकान में कृषि कार्य में आने वाले पाइप, विधुत मोटर, केवल, व अन्य कृषि सामग्री रखी हुई थी। दोपहर में अज्ञात कारणों से मकान में से धुआं उठता देख गांव के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन आग बढ़ती गई तब तक नगर पालिका की दमकल को सूचना दी गई तब चालक अजीज खान फायरमैन अक्षय वाल्मीकि दमकल लेकर पहुंचे और बढ़ती ही आग पर काबू पा लिया


दूसरी घटना ग्राम वीरपुर में घटी जहां कल्याण सिंह गौड़ पुत्र श्याम लाल गौड़ के मकान में तेज लगता उठता देख ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आज ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया तब तक नगरपालिका के दमकल चालक शमसुद्दीन खान फायरमैन शकील कुरेशी दमकल लेकर पहुंचे और बड़ती हुई आग पर काबू पा लिया।आगजनी से कृषकों का काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलटा नया ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक     |     दो साल बाद भी अधूरा 334 लाख का सड़क निर्माण, गिट्टियों पर फिसलकर घायल हो रहे ग्रामीण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी दिवस, नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन     |     विधायक के युवा संवाद को लेकर गरमाई सियासत     |     ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र में खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसानों को नहीं होगी डीएपी-यूरिया की किल्लत – कलेक्टर रोहित सिसोनिया      |     गृह मंत्री अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिली विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा     |     धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू     |     नजीराबाद पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार का मादक पदार्थ जब्त     |     युवा उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     ब्राह्मण समाज में नई पहल की सराहना, स्व. ब्रजेश कविश्वर की स्मृति में परिजनों ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811