Let’s travel together.

शिवपुरी आए प्रमुख सचिव पी नरहरि, नल जल योजनाओं, पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा

0 108

 

-शिवपुरी शहर की सीवर परियोजना का भी निरीक्षण किया

-इंटेकवेल एवं ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रदेश के प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पी.नरहरि एवं एम डी जल निगम वीएसचौधरी शिवपुरी जिले के भ्रमण पर रहे। भ्रमण के दौरान मुख्य अभियंता आर.एल.एस.मौर्य, अधीक्षण यंत्री आर.के.सिंह, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जी.एम. जल निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान करेरा के ग्राम सेवड़ीकला, शिवपुरी के ग्राम ककरवाया की नल जल योजनाओ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ग्रामीणों से कार्य की गुणवत्ता पर चर्चा की गई एवं ग्रामीणों को नलजल योजनाओं के रख रखाव एवं जल गुणवत्ता परीक्षण के संबंध में मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने शिवपुरी शहर की सीवर परियोजना का भी निरीक्षण किया, जिसमें कार्य पूरा होने में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई। इसके बाद मड़ीखेड़ा बांध आधारित समूह नल जल योजना के इंटेकवेल एवं ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण प्रमुख सचिव पी.नरहरि द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811