Let’s travel together.

23 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर गायत्री परिवार का अभियान,गृहे गृहे गायत्री यज्ञ

0 99

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

श्रेष्ठ व्यक्तियों से श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण के महान लक्ष्य को लेकर विविध आंदोलन चला रहा विश्वव्यापी संगठन अखिल विश्व गायत्री परिवार आगामी 23 मई 2024 बुद्ध पूर्णिमा को गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ का अभियान संचालित करने जा रहा है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के भोपाल केन्द्र पर जोन समन्वयक श्री राजेश पटेल जी ने इस बारे में जानकारी देते हुये कहा कि हमारी संस्कृति के दो आधार हैं यज्ञ एवं गायत्री। इन्हें माता पिता के सदृश माना जा सकता है और यज्ञ का अर्थ है सत्कर्म तो गायत्री का चिंतन है सद्बुद्धि।
संस्था के पितृपुरुष पं श्रीराम शर्मा आचार्य ने इन दोनों को जीवन में उतारने हेतु प्रेरणायें दी है। इस मानवता के हर व्यक्ति के आचरण में ये समाविष्ट हों इसी उद्देश्य को लेकर वर्ष 2019 से गायत्री यज्ञ को हर घर तक पहुंचाने हेतु यह अभियान बुद्ध पूर्णिमा के दिन भारत और अन्य देशों में चलाया जाता है। बुद्ध अर्थात आत्मज्ञान, हम सब भी अपने आत्मरूप को जानें इस लिये बुद्ध पूर्णिमा के शुभ दिवस यह आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है।
भोपाल में स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर जिला समन्वयक समन्वयक श्री अशोक सक्सेना ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि 23 मई को पूरे देश विदेश में 40 लाख नये घरों में गायत्री यज्ञ किया जायेगा। भोपाल शहर में भी 11 हजार नये घरों में परिजन इसे करेंगे, इस हेतु हमने पिछले एक माह से सघन जनसंपर्क अभियान और प्रचार प्रसार का कार्य किया है।
23 मई को प्रातः आठ से लेकर सायं पांच बजे तक हमारे यज्ञाचार्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर यज्ञ संपन्न करायेंगे। यज्ञ की पूर्णता पर उस परिवार को नशा छोडने का संकल्प करायेंगे तथा उस घर में एक पौधा रोपने एवं देव परिवार में सम्मलित होने हेतु आग्रह करेंगे। इस प्रकार एक साथ साघना, व्यसन मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण ये तीन कार्य संपन्न होंगे।
गायत्री परिवार भोपाल उपजोन प्रभारी श्री आरपी हजारी ने यज्ञ कराने वाले पुरोहितों को इसका प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि यह यज्ञायोजन पूर्णतः निःशुल्क है हमारा लक्ष्य तो मनुष्य की सत्प्रवृत्तियों का संवर्द्धन करना है।
संस्था के युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री रमेश नागर ने कार्यक्रम के प्रचार हेतु योजना बनाकर व्यवस्थापक आर सी गायकवाड के सहयोग से गाडियों, पर्चे ब्रोशरों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रसार कर कार्य से सतत संपर्क बनाए हुए हे। उन्होंने जानकारी दी की जहां भी यह यज्ञ संपन्न होगा उनकी पूरी जानकारी गूगल लिंक के मध्यम से संस्था के मुख्यालय भेजी जायेगी जहां से यज्ञ के यजमान को आशीर्वाद प्राप्त होगा एवं हम भी स्थानीय स्तर पर उनसे सतत संपर्क में रहेंगे। संस्था के प्रमुख डॉ प्रणव पण्डया जी एवं वंदनीया शैल जीजी ने अपने एक वीडियो संदेश में सबसे आव्हान किया है एवं आग्रह किया है कि वातावरण में व्याप्त वैचारिक, पर्यावरणीय विषाक्तता को दूर करने एवं सकारात्मकता का विकास करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति इस यज्ञ को अवश्य करें। नवयुग की ज्ञान गंगोत्री से यह अभियान वर्ष 2026 तक चलाया जाता रहेगा एव हम प्रयास करेंगे की सद्ज्ञान की यह धारा हर घर-हर व्यक्ति तक पहुंच सके जिससे इस धरा पर स्वर्ग के अवतरण का पूज्य गुरुदेव का स्वप्न साकार हो सके।
गायत्री शक्तिपीठ में यह व्यवस्था की गई है कि जिन परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है एवं वे अपने यहां यज्ञ कराने में रुचि रखते हैं तो एम पी नगर में स्थित मंदिर के कार्यालय में संपर्क कर अपनी जानकारी लिखवा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811