Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक द्वारा आयोजित कृषक संध्या संपन्न

0 85

रायसेन । सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा सर्वत्र मध्य प्रदेश में किसानों हेतु दिनांक 1मई 2024से 31 मई 2024 तक कृषक संध्या अभियान चल रहा है जिसके तहत गत दिवस ग्राम बनगवां रायसेन में कृषक संध्या का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक भोपाल अंचल प्रमुख तरसेम सिंह जीरा उपस्थित रहे

विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्र प्रमुख राजीव रंजन सिन्हा ,कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर स्वप्निल दुबे, नाबार्ड डीडीएम दीपक पाटिल एवं एलडीएम एच एस सोनी उपस्थित थे अंचल प्रमुख श्री जीरा ने अपने उद्बोधन में कृषकों को बैंक की किसान क्रेडिट कार्ड योजना हेतु लोन वेयरहाउस , डेयरी कृषि उपकरण,पोल्ट्री कस्टम हायरिंग जैसी अन्य योजनाओं का लाभ उठाने हेतु अनुरोध किया वहीं

श्री सिन्हा ने किसानों से अनुरोध किया कि वह अपने अनियमित खातों को नियमित कर बैंक की अन्य योजनाओं का लाभ उठाएं इस अवसर पर डॉक्टर स्वप्निल दुबे, दीपक पाटिल एवं श्री सोनी ने भी किसानों को संबोधित किया,।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक सुनील सोन्हिया ने किया ।आभार मुख्य प्रबंधक रायसेन शाखा ए पी सिंह ने किया इस अवसर पर बैंक के सम्माननीय ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के वरिष्ठ प्रबंधक शैलेंद्र कुमार राय एवं आर सेटी के डायरेक्टर राकेश कुमार ,संकाय सदस्य सुधा विश्वकर्मा ट्रेनर नेहा भार्गव चतुर्वेदी , बी सी भूपेंद्र जाटव ,अभिषेक जाटव, रंजना आदि का सराहनीय योगदान रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माटी से गढ़े जाएंगे गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     पंचायतों की प्लानिंग से लेकर विकास कार्यों तक, अब जिम्मेदारों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण     |     विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न     |     25 सितंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म “ओए चिल मार “की कास्ट नेभोपाल में किया फिल्म का प्रमोशन     |     प्रो. विमलेन्द्र कुमार साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु नियुक्त     |     अंजान व्यक्ति को हॉटस्पॉट देना पड़ सकता है भारी कुछ मिनटों की मदद डिजिटल सुरक्षा के लिए न बन जाए बड़ा खतरा     |     नकली न्यूजपेपर कटिंग बनाना व फैलाना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत गंभीर अपराध     |     स्टेयरिंग फेल होने से पलटी यात्री बस, 8 लोग घायल     |     वरिष्ठ व्यापारी एवं जैन समाज के अध्यक्ष टेकचंद जैन का निधन, नगर में शोक     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811