Let’s travel together.

नेता जी को सी एम के साथ सेल्फी लेना पड़ गया भारी,पुलिस से बद्तमीजी करने पर थाने में मांगी माफी

0 387

 

इस नेता से पुलिस परेशान, सीएम सुरक्षा में सेंध, पुलिस ने थाने की खातिरदारी,माफी मांगने पर छोड़ा

बेगमगंज रायसेन।देश भर में लोकसभा चुनाव चल रहे है और VVIP नेताओं के तूफ़ानी दौरे चल रहे है ऐसे में पुलिस की ज़िम्मेदारी उनकी सुरक्षा को लेकर रहती है लेकिन छूटभैया नेता पुलिस को अपनी ड्यूटी नहीं करने देते है, ऐसा ही एक मामला मंगलवार को देखने को मिला जब छूटभैया नेता को सीएम के साथ सेल्फी लेने से पुलिस ने रोका तो  पुलिस को देख लेने की धमकी दे और धक्का मुक्की कर डाली बाद में पुलिस इन नेताजी को थाने ले आई, जहां रायसेन कलेक्टर और एसपी के सामने पुलिस से बदतमीज़ी करने के बदले में छूटभैया नेता ने माफ़ी माँगी।

रायसेन जिले के बेगमगंज में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के बाद मुख्यमंत्री का क़ाफ़िला जैसे ही हैलीपैड की तरफ़ बढ़ा तो सिलवानी निवासी शांति ज्वेलर्स का संचालक छूटभैया नेता प्रिंस समैया ने क़ाफ़िले के सामने आकर सेल्फ़ी लेने की कोशिश की तो पुलिस के आला अधिकारियों ने छूटभैया नेता से हट जाने को कहा तो नेता जी पुलिस पर ही बिफर गए और पुलिस को देख लेने की धमकी के साथ ही धक्का मुक्की कर डाली इसके बाद पुलिस छूटभैया नेता प्रिंस को थाने ले आयी और उनकी जमकर ख़ातिरदारी की तब कहीं जाकर छूटभैया नेता जी की हेकड़ी उतरी और फिर पुलिस थाने में रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकास कुमार शाहवाल के सामने अपने द्वारा की बदतमीज़ी की माफ़ी माँगी तब कहीं जाके नेता जी को पुलिस ने छोड़ा।


पूरा मामला बेगमगंज का है जहां मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के लिए चुनावी सभा करने बेगमगंज पहुंचे इस दौरान सीएम के रवाना होने के दौरान सिलवानी से छूटभैया नेता प्रिंस समैया सीएम की चलती गाड़ी के पास आकर सेल्फी लेने लगा इस दौरान सुरक्षा पुलिस कर्मियों ने रोका तो वह पुलिस कर्मियों से ही अभद्रता कर धक्का मुक्की करने लगा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811