Let’s travel together.

मतदान के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

0 116

सेवानिवृत्ति होने पर तहसीलदार के.एन. ओझा सम्मानित किया

विदिशा।  महाराणा प्रताप कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना और लायंस क्लब के तत्वावधान में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं को जागरूक करने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इस अवसर पर तहसीलदार के.एन. ओझा, लायंस क्लब अध्यक्ष और महाराणा प्रताप कॉलेज संचालक लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, MJF पूर्व एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राजकुमार सर्राफ, MJF लायन अजय साहू, सचिव शाश्वत शर्मा, कोषाध्यक्ष राजाराम राजपूत, क्लब मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, लायन सत्येंद्र धाकड़, महाराणा प्रताप कॉलेज की प्राचार्य अंजना सिंह सहित कॉलेज स्टाफ सोनम राजपूत, अर्चना परिहार, लक्ष्मी तिवारी, मेघा शर्मा, संध्या दीक्षित, हरेंद्र, बैजनाथ सेन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र अहिरवार सहित बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं उपस्थित हुए।

इस अवसर पर तहसीलदार के.एन. ओझा की सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष श्री राठौड़ ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए अपना स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रथम चरण में हुए कम मतदान को अगले चरण की सीटों के चुनाव में बढ़ाने हेतु सभी छात्रों को आह्वान करते हुए, कहा कि वह अपने परिवार, अपनी कॉलोनी, अपने गांव अपने सभी दोस्तों, रिश्तेदारों को मतदान के बारे में समझाएं और प्रेरित करें। श्री ओझा ने मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदान की प्रक्रिया और कैसे मतदान करना चाहिए इस बारे में सभी को विस्तार से बताया। अन्य वक्ताओं द्वारा भी अपने उद्बोधन में लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी वोट रूपी आहुति देने हेतु सबको प्रेरित किया। अतिथियों द्वारा उपस्थित सभी छात्रों कॉलेज स्टाफ एवं आंगनवाड़ी कर्मचारी, कार्यकर्ताओ के सवालों के जवाब भी दिए। इसके बाद सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। आज मतदान पर रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगित का अयोजन भी किया गया । प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जायेगे। परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं सरस संचालन लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष लायन राजाराम राजपूत द्वारा एवं कार्यक्रम के अंत में लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीएलओ दीनदयाल श्रीवास्तव, योगेश व्यास, तिवारी जी, फातिमा मैडम , चौरे मैडम, सिंघल जी श्रीवास्तव मैडम आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811