Let’s travel together.

ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने तुरंत सुधरवाया खराब हैंडपंप

0 119

– गोपलिया गांव पहुंचे सीईओ और पीएचई की ईई

– पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों की समस्या सुन रहे हैं अधिकारी

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय गर्मी का दौर बढ़ते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी और पीएचई विभाग के ईई एलपी सिंह ने नरवर जनपद पंचायत के ग्राम गोपालिया और भीमपुर पंचायत पहुंचे और यहां पर ग्रामीणों से चर्चा की।
इस दौरान गोपालिया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन से यहां का हैंडपंप खराब है जो पानी नहीं दे रहा है। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी और पीएचई के ईई एलपी सिंह ने तुरंत जनपद नरवर के पीएचई के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर खराब हैंडपंप को सुधरवाया और चालू कराया। खराब हैंडपंप सुधर जाने और इससे पानी चालू हो जाने से ग्रामीणों ने अधिकारियों का धन्यवाद दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस समय गर्मी का दौर बढ़ते ही भूमिगत जलस्तर गिरने लगा है इसलिए पानी की बर्बादी ना करें। इसके अलावा सीईओ ने जनपद पंचायत नरवर और पीएचई नरवर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन ग्रामीण क्षेत्र में पानी का संकट है वहां पर ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाए। खराब हैंडपंप और बंद मोटरों को तुरंत सुधरवाया जाए। पीएचई के ईई एलपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के निराकरण को लेकर जिला मुख्यालय और जनपद पंचायत स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं यहां पर ग्रामीणजन अपनी समस्या बता सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811