ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
यशवंत सराठे बरेली रायसेन
– नर्मदापुरम-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे ही पास आती जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार जोर पकड़ता जा रहा है | भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह का गांव गांव सधन जन सम्पर्क चल रहा है। सामाजिक संगठन भी चुनाव प्रचार में आगे आ रहें हैं।इसके साथ ही जनता का जन समर्थन गांव गांव मिल रहा है।
उदयपुरा विधानसभा में चौधरी दर्शन सिंह ने बरेली उदयपुरा में शक्ति केंद्रों की बैठक ली साथ ही इस दौरान राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी साथ रहे वहीं नरेन्द्र शिवाजी पटेल का भी लक्ष्य यह है कि उदयपुरा विधानसभा से एक लाख से अधिक वोटो से दर्शन सिंह चौधरी को जिताकर लोकसभा पहुंचाएंगे इसी लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी उदयपुरा विधानसभा में पूर्ण ताकत के साथ बूथ पर काम कर रही है |

कांग्रेस के गढ़ खुरशुरू में भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा समर्थन–
मंगलवार को चुनाव के दौरान अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिला ग्राम खुर्शुरू और कुचवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी और भाजपा नेता पटेल योगेन्द्र सिंह रघुवंशी रजवाड़ा , धर्मेन्द्र राजपूत उदयपुरा जब दोनों गांवों में संवाद कार्यक्रम में गांव के लोगों की बैठक की तो मौजूद लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी तो नेताओं ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि कि जो वादा किया जा रहा है उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे | इससे प्रभावित होकर मौजूद लोगों के द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस के इस गढ़ में 100 प्रतिशत भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया गया ।यह दोनों गांव कांग्रेस का गढ़ माने जाते हैं अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई है और यह माहौल संपूर्ण विधानसभा में फैल चुका है चौधरी दर्शन सिंह किसान नेता होने के नाते ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से आत्मीय संपर्क रखते हैं इसी कारण से भारतीय जनता पार्टी को यहां से रिकॉर्ड मत से जीत की संभावना रखें हुए हैं। ।

इस दौरान ऋषि परमार मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार अरेले,रामजी राजपूत, पवन रघुवंशी, ओमप्रकाश मीणा, प्रहलाद लोधी, उमाशंकर राजपूत जी, भगवान सिंह राजपूत, कमलेश परमार, घनश्याम रघुवंशी, अर्जुन रघुवंशी,आशुतोष दुबे, राहुल पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे|