Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 17 अप्रेल 2024

0 96

मेष राशि- महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. आप प्रत्येक कार्य को समझदारी पूर्वक करें. सामाजिक गतिविधियों में अधिक भाग लेने से आपका सामाजिक स्तर बढ़ेगा. कोई लंबी यात्रा या विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. कार्य व्यवसाय के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा. सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलने से व्यापार का विस्तार होगा. कार्य क्षेत्र में परेशानियां कम होगी. सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाने की कोशिश करें. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को ध्यान की आवश्यकता रहेगी.

वृषभ राशि- आवश्यकताओं को अधिक समय तक न बढ़ने दें. समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें. गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी. अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. पहले से रुके कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी. समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शत्रु पक्ष आपके साथ प्रतिस्पर्धा की भावना से व्यवहार करेंगे. शिक्षा आर्थिक कृषि क्षेत्र में कार्य व्यक्तियों को लाभकारी संभावना रहेगी.

मिथुन राशि- अकारण वाद विवाद हो सकता है. मन में बार-बार नकारात्मक विचार आएंगे. व्यापार में आपका मन नहीं लगेगा. आपका मन भोग विलास वृत्ति में अधिक लगेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. स्थानांतरण से कहीं दूर जाना पड़ सकता है. जिससे आपके मन क्लेश उत्पन्न हो सकता है. उद्योग में सहयोगियों का आचरण असहयोगात्मक रहेगा. जिससे उद्योग धंधे में उन्नति बाधित हो जाएगी. राजनीति में अपेक्षित जन सहयोग में कमी होने के संकेत मिलेंगे. आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि रहेगी.

कर्क राशि- व्यापारिक क्षेत्र में आया विघ्न सरकारी मदद से दूर होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों का अपने बॉस से निकटता का लाभ होगा. नए कार्य व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. निर्माण संबंधी कार्य पर आपके बजट से अधिक धन खर्च होने के योग हैं. शासन सत्ता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी. राजनीति में उच्च पद प्राप्त होने के योग हैं. जिससे राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को विदेश में जाकर काम करने का अवसर मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है.

सिंह राशि-व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किसी व्यापारिक कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. भूमि लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. सामाजिक कार्य में सहभागिता करेंगे. परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा. बौद्धिक कार्य में बुद्धि अच्छी रहेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा पिता के सहयोग से दूर होगी. नौकरी में अधीनस्थ से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. किसी पुराने मित्र से शुभ समाचार मिलेगा.

कन्या राशि- महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय ले. अधिक जल्दबाजी में विशेष रूप से कार्य क्षेत्र के संबंध में कोई बड़ा निर्णय न लें. लंबी दूरी की यात्राओं में सावधानी रखें. अचानक किसी पर अधिक जल्दबाजी में विश्वास न करें. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. भूमि, भवन, आदि संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आज का दिन शुभ नहीं रहेगा. इस संबंध में परिश्रम करने के बाद भी सफलता प्राप्त होने की संभावना कम रहेगी. माता-पिता की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार आदि कम रहेगा.

तुला राशि-  समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शत्रु पक्ष के आपके साथ प्रति स्पर्धा की भावना से व्यवहार करेंगे. आज व्यापारिक स्थिति संतोषजनक होने की कम संभावना रहेगी. संयम रखें. अनावश्यक वाद विवाद आदि में न पड़े. अधिक लोभ, लालच वाली स्थिति से बचें अन्यथा मान सम्मान आदि कम हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. कार्य में विलंब अथवा असफलता मिलने की संभावना है.

वृश्चिक राशि-अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें. सामाजिक कार्यों में अभिरुचि कम होगी. लंबे समय से अटके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे. उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ जनसंपर्क बनेंगे. अपनी आलस वाली आदत पर अंकुश रखें. व्यावसायिक क्षेत्र में जुड़े व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आजीविका के क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी. धैर्य रखें. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

धनु राशि-नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहा स्थान प्राप्त होगा. ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे. ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक गतिविधियों में वृद्धि होगी. वाहन खरीदने की योजना सफल होगी. यात्रा में नए मित्र बनेंगे. कार्य क्षेत्र में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा. परीक्षा प्रतियोगिता में उच्च सफलता मिलेगी.

मकर राशि- कार्य क्षेत्र में कोई विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता हैं. व्यापार में कठिन परिश्रम के पश्चात ही कुछ सफलता होगी. आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने अनुयायियों से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा. विवाह योग्य लोगों को विवाह से संबंधित कुछ खबर मिलेगी. राजनीतिक क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए संघर्ष का प्रतिफल आज प्राप्त हो सकता है. गुप्त विधाओं के अध्ययन में रुचि बनाएं.

कुंभ राशि-देव दर्शन के योग बनेंगे. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट होगी. व्यापार में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. वाणी पर संयम रखें. अन्यथा किसी से मारपीट हो सकती है. किसी प्रियजन के कारण मन खिन्न रहेगा. व्यापार में नौकर धोखा दे सकता है. अतः सजग एवं सावधान रहे. पूजा में मन कम लगेगा. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी.

मीन राशि- पिता से संबंध सुधर सकते हैं. व्यापार में अनावश्यक परिवर्तन करने से बचें. अन्यथा आय कम हो सकती है. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. नौकरी में उच्च अधिकारी का वरदहस्त रहेगा. रोजगार की तलाश पूरी होगी. उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है. परीक्षा में सफलता मिलेगी. वाहन सुख में वृद्धि होगी. कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. व्यापार में नए अनुबंध होंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811