Let’s travel together.

काफिले के साथ नामांकन भरने निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया, AB रोड पर लगा लंबा जाम, 2000 से अधिक वाहन फंसे

0 128

 शिवपुरी। लोकसभा चुनाव के चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अपने लोकसभा क्षेत्र गुना-शिवपुरी से नामांकन दाखिल करने गुना से शिवपुरी के लिए काफिले के साथ निकले। इस दौरान सिंधिया का जगह-जगह समर्थकों का स्‍वागत किया गया।जिाके चलते एबी रोड पर लंबा जाम लग गया। जिसमें करीब दो हजार से अधिक वाहन जाम में फंस गए। जानकारी के अनुसार सिंधिया के शिवपुरी पहुंचने से पहले ही पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा है।

नामांकन से पूर्व किया पूजन

मंगलवार सुबह सिंधिया ने नामांकन से पूर्व टेकरी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बजरंगबली के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद वह कारों के काफिले के साथ गुना से शिवपुरी के रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। सिंधिया दोपहर करीब पौने दो बजे शिवपुरी पहुंचे। गुना बायपास से सिंधिया का रोड शो शुरू हुआ। समर्थकों की जिद पर सिंधिया खुले वाहन में सवार हुए। जगह-जगह समर्थक उनका स्वागत किया।

सीएम और पूर्व सीएम होंगे साथ

बता दे कि नामांकन भरने के दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, लालसिंह आर्य सिंधिया के साथ होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में पेयजल संकट गहराया: रामबाग कॉलोनी में 4 दिन से ट्यूबवेल बंद, कई जगह सिंध योजना की सप्लाई भी ठप     |     सत्र 2026-27 शुरू, पर कक्षा 9 की नई एनसीईआरटी किताबें नदारद, पढ़ाई प्रभावित, अभिभावकों ने जताई नाराजगी       |     समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811