Let’s travel together.

नामांकन से पहले शिवपुरी में सिंधिया का रोड शो, सीएम मोहन, शिवराज, वीडी भी शामिल, दिग्विजय ने राजगढ़ में भरा नामांकन

0 242

भोपाल। तीसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन पत्र जमा करने की शुरूआत 12 अप्रैल से हो चुकी है। मंगलवार को राजगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भी नामांकन दाखिल किया। वह दोपहर बाद अपनी पत्नी अमृता के साथ राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। इससे पहले दिग्विजय ने पहले उन्होंने सपत्नीक जालपा माता के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

उधर, केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शिवपुरी में आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, लालसिंह आर्य आदि भी उनके साथ है। मंगलवार सुबह सिंधिया ने टेकरी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बजरंगबली के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद वह कारों के काफिले के साथ गुना से शिवपुरी के रवाना हुए। सिंधिया दोपहर करीब पौने दो बजे शिवपुरी पहुंचे। गुना बायपास से सिंधिया का रोड शो शुरू हुआ। समर्थकों की जिद पर सिंधिया खुले वाहन में सवार हुए। जगह-जगह समर्थक फूल बरसाकर उनका स्वागत कर रहे हैं।

एबी रोड पर लगा जाम

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला गुना से शिवपुरी के लिए प्रस्थान किया। पर जैसे- जैसे उनकी गाड़ी बढ़ने लगी, पीछे गाड़ियां जाम में फंसने लगीं। जगह-जगह स्वागत के लिए समर्थक खड़े हैं, जिससे एबी रोड पर वाहनों का लंबा रेला लग गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811