Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर कर्क रेखा का सेल्फी पॉइंट देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त

0 100

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कर्क पर कुछ साल पहले राजस्थानी लाल पत्थरों का चबूतरा बनाया गया था ताकि पर्यटकों को सेल्फी लेने और बैठने के लिए उचित व्यवस्था मिल सके। लेकिन राजस्थानी लाल पत्थर से बने चबूतरे की देखरेख नहीं होने के कारण चबूतरा जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि यहां रायसेन जिले का जाना मना एक सेल्फी पॉइंट है इस रोड से निकलने वाला हर व्यक्ति अपनी सेल्फी लेना नहीं भूलता है। जब सरकारी छुट्टी पड़ती है तो यहां पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। यहां से कुछ दूरी पर ही सांची पड़ता है जिस कारण यहां पर पर्यटकों का आना जाना हमेशा लगा रहता है। रविवार के दिन हलाली डैम पर कई पर्यटक पिकनिक मनाने आते हैं तब भी यहां पर सेल्फी लेते हुए निकलते हैं। यहां हमेशा दिनभर सेल्फी लेने वाले का भीड़ लगी रहती है। इसी सेल्फी पॉइंट पर 21 जून दोपहर 12 बजे अपनी खुद की ही परछाई दिखाई कुछ नहीं दिखाई नहीं देती है क्योंकि कुछ समय के लिए इस जगह पर परछाई गायब हो जाती है। रोड के दोनों तरफ राजस्थानी लाल पत्थर से चबूतरे बने हुए हैं इन्हीं चबूतरे के ऊपर पर्यटकों को बैठने को लिए व्यवस्था भी की गई है जिनमें से एक चबूतरा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘मांझी’ और ‘चिराग’ के बीच क्या मोड़ लेगा ‘क्रीमी लेयर’ का संघर्ष ?अजय बोकिल     |     बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हुए मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल     |     मंडीदीप में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से सियासी हलचल तेज     |     सेवानिवृत्ति पर सहकारी बैंक शाखा में संदीप केलकर को दी भावभीनी विदाई     |     संस्कृत गौरव दिवस समारोह का हुआ शुभारंभ     |     बलराम जयंती पर किरार धाकड़ समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत     |     माँ अमका-झमका मंदिर का होगा कायाकल्प     |     नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य के मामले में किशोर न्याय बोर्ड का फैसला, 17 वर्षीय अपचारी बालक दोषी करार     |     गोराटीला झरने के पानी से 4 बच्चों की मौत का मामला, प्रशासन ने 50 लोगों के लिए ब्लड सैंपल, पानी की भी जांच शुरू     |     गौहरगंज में फूटी पाइपलाइन से घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी,  रहवासी परेशान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811