Let’s travel together.

एमपी रील प्रतियोगिता में “आप तो अपना चश्मा बदल दीजिए, देश हम बदल देंगे” हुई स्वीकृत

0 258

धीरज जॉनसन, दमोह

प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता और उससे जुड़े विषयों पर जागरूकता लाने और इस अभियान से आमजन को जोड़ते हुए कचरा नहीं, यह कंचन है इसे अलग करें और पैसा कमाएं, कि थीम पर एमपी रील प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें वेस्ट मैनेजमेंट, गीला – सूखा कचरा को अलग-अलग रखना,उचित निपटान,कचरे का दोबारा उपयोग,खुले में कचरा नहीं फेंकना, विषय दिए गए।जिसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए राज्य स्तर से प्रथम 2 लाख, द्वितीय एक लाख, तृतीय 50 हजार और 25 – 25 हजार का पुरस्कार, प्रमाणपत्र, सरकारी अभियान या राज्य स्तरीय मीडिया आउटलेट में वीडियो प्रदर्शित होने का अवसर भी मिलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 फरवरी से 15 अप्रैल तक जारी इस प्रतियोगिता में 570 रील्स जमा हो चुकी है जिसमें अब तक एक रील ” आप तो अपना चश्मा बदल दीजिए, देश हम बदल देंगे” स्वीकृत की गई, जिसमें धर्मेंद्र यादव,जूही सोनी, कैमरा मैन राहुल,मनीष सोनी, नरेंद्र अठया शामिल रहे। जिसे करीब 18 हजार लोग देख चुके है। दमोह शहर के निकट ग्राम आम चौपरा में बनाई गई, 45 सेकेंड की इस रील के संबंध में निर्देशक डॉ रश्मि जेता का कहना था कि गंदगी,गरीबी में नहीं अज्ञानता के अंधकार में पलती है,कचरा रिसाइकिल होने के बाद कंचन जैसा महत्व रखता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811