Let’s travel together.

हर्षोल्लास से मनाई ईद उल फितर,अमन, शांति और खुशहाली के लिए की सामूहिक दुआ

0 183

रायसेन। शाति और सद्भाव के साथ मनाई गई ईद ईदगाह पर पड़ी नमाज गले मिलकर दी मुबारक बाद  रायसेन में ईदुल फितर का त्योहार हर्ष और उल्लास से मनाया गया जिलेभर में हजारों हजार बंदे रब की बंदगी में सजदे करते हुए दिखे मुल्क की तरक्की और खुशहाली के साथ चैन अमन की सामूहिक रूप से दुआ मांगी।सबसे पहले ईदगाह में सुबह ईद की नमाज अदा हुई इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज हुई खुशियों का यह सिलसिला 3 दिन चलेगा

ज़िले के गैरतगंज तहसील में मुस्लिम समुदाय के पर्व ईद उल फितर का त्यौहार गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बुधवार को चांद दिखने के बाद गुरुवार को तहसील के नगरीय एवं ग्रामीण इलाक़ो में हर्ष उल्लास से मनाई ईदगाहों एवं जामा मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज़ अदा की गई।

ग़ैरतगंजईदगाह में मौलाना ने, जामा मस्जिद मुफ़्ती मशकूर ने, क़स्बा गढ़ी की ईदगाह में मौलाना अतीकुर्रहमान साहब ने,जामा मस्जिद में मुफ़्ती ईनामुर्रमान, देहगांव में मौलाना क़मरूद्दीन ने‌ ईद- उल फितर की नमाज़ अदा कराई नमाज़ के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन, शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी। पवित्र माह रमज़ान उल-मुबारक के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग एक माह तक प्रतिदिन रोज़ा रखते हैं साथ ही विशेष नमाज़ तराबीह अदा करते हैं। गैरतगंज नगर कस्बा गढ़ी देहगांव एंव ग्रामीण इलाकों मे निवास करने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने लगातार एक माह तक चलने वाले रमज़ान उल मुबारक के रोज़ो के समापन पर मनाई जाने वाली ईद- उल-फ़ितर की नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई इस

तथा मुस्लिम समुदाय के घरों में दावतों का दौर चलता रहा। ईद के चलते शहर का बाजार भी गर्म रहा जहां देर रात तक लोग खरीदी करते नजर आए वहीं सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बुजुर्गों और जवानों के साथ ही बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811