Let’s travel together.

ईद से पहले क्या गिरफ्तार होंगी अतीक की तीन लेडी डॉन? प्रयागराज में हलचल तेज

0 56

माफिया अतीक अहमद के परिवार की तीन ‘लेडी डॉन’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. प्रयागराज पुलिस को सूचना मिली है कि ईद के दिन ये तीनों अपने घर वालों से मिल सकती हैं. पुलिस को जब ये खबर मिली तो प्रयागराज में तीनों की घेराबंदी और तेज कर दी गई. देर रात पुलिस ने हटवा, असरौली व मरियाडीह गांव में दबिश दी.

इसी इलाके में अतीक के दो बेटे एहजम और अबान भी मौजूद हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो जैनब और शाइस्ता के साथ आयशा नूरी भी गिरफ्तार हो सकती हैं. पिछले साल अतीक की फरार बहन आयशा नूरी की बकरीद मनाने की तस्वीर भी वायरल हुई थी. शाइस्ता व जैनब के मायके वालों पर नजर रखने के साथ ही कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है.

बता दें, ये तीनों यूपी पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बनी हुईं हैं. इन तीनों फरार लेडी डॉन पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा है. माफिया की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 50 हजार, तो उसकी देवरानी जैनब फातिमा और ननद आयशा नूरी 25-25 हजार की इनाम है.

शाइस्ता, जैनब और आयशा फरार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के कुछ दिन बाद ही शाइस्ता व जैनब फातिमा फरार हो गईं थीं. साथ ही माफिया की बहन आयशा नूरी भी पुलिस के हाथ नहीं लगी थी. कई जगह दबिश के बाद जब तीनों का पता नहीं चला तो इन पर इनाम घोषित करने की कार्रवाई शुरू हुई. पहले शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया और इसके बाद जैनब फातिमा व आयशा नूरी पर 25-25 हजार का इनाम रखा गया.

तीनों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश

हाल ही में पुलिस ने शाइस्ता और जैनब की मौजूदगी की सुगबुगाहट पर हटवा, असरौली व मरियाडीह गांव में दबिश दी थी. लेकिन उस समय पुलिस को सफलता नहीं मिली. इधर, दो-तीन दिन पहले पुलिस को फिर से आहट मिली है कि जेठानी व देवरानी ईद पर अपने मायके वालों से मिलने के फिराक में हैं. साथ ही हटवा में एक रिश्तेदार के घर रह रहे बेटे एहजम व अबान से दोनों मिल सकती हैं. इसलिए देर रात को फिर से पुलिस ने हटवा, असरौली व मरियाडीह गांव में दबिश दी. अभी पुलिस लगातार तीनों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811