नर्मदापुरम।वन परिक्षेत्र इटारसी के रेंजर श्रेयांश जैन एवं डिप्टी रेंजर राजेन्र्द कुमार नागवंशी को लोकायुक्त पुलिस ने 12 हजार रुपये की रिश्वत के साथ आज गिरफ्तार किया है। सागौन की पेड़ कटाई करने के एवज में रेंजर और डिप्टी रेंजर ने शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर ली थी।

आसफाबाद इटारसी निवासी अधिवक्ता लोकेन्र्द सिंह पटेल का खेत ग्राम दमदम में है।खेत की मेड पर 7 सागौन के पेड़ लगे हुये थे।जो पूर्व में आधी में गिर गये है।उन्ही पेड़ की कटाई करने के लिये शिकायतकर्ता ने वन परिक्षेत्र इटारसी से टीपी मांगी थी।लेकिन रेंजर श्रेयांश जैन और राजेन्र्द नागवंशी द्वारा पंचायत से प्राप्त अनुमति के बाद भी उनसे डिप्टी रेंजर द्वारा टीपी देने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।रेंजर श्रेयांश जैन और डिप्टी रेंजर नागवंशी द्वारा लोकेन्र्द पटेल से 19 हजार की रिश्वत मांगी थी।

बात करने पर 12 हजार रुपये में समझौता हो गया।उसी राशि को लेकर लोकेन्र्द पटेल रेंजर एवं डिप्टी रेंजर को आज देने पहुँचे।और पीछे से लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया है।दोनों के खिलाफ लोकायुक्त ने भृष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।