Let’s travel together.

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज द्वारा होली मिलन व रंगपंचमी कार्यक्रम आयोजित

0 198

टीकमगढ़।  अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की महिला जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्री मति इंदिरा सोनी द्वारा प्रसन्न राधव मंदिर सराफा बाजार जिला टीकमगढ़  मे होली मिलन व रंगपंचमी कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती इंदिरा सोनी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं जिला अध्यक्ष संध्या प्रमोद सोनी स्वर्णकार समाज कल्याण समिति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने परस्पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर गुलाल से होली खेली।

इस पवित्र होली के त्योहार पर मेल मिलाप किया। एक दूसरे को गले लगाया। शिकवे शिकायत को भूलने का अनुरोध किया। प्रेम व्यवहार प्रकट किया।स्वर्णकार समाज की महिलामंडल ने इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस समय नृत्य गायन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने जोर-जोर से ने भाग लिया और अंत में अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती इंदिरा सोनी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। जिसमें आपने संध्या प्रमोद सोनी का उनके विशेष सहयोग के लिए भी आभार माना। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811