मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली की अघोषित कटौती से खासे परेशान हैं। भीषण गर्मी और उमस से झुलस रहे बिजली उपभोक्ताओं को शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समय पड़ रही बदन को झुलसाने वाली उमस व गर्मी जहां लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है, वहीं बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हैं। सरकार जिस हिसाब से बिजली सप्लाई का दावा करती है उस हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली की अघोषित कटौती से कस्बों की पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। आटा चक्की बंद हो जाने से लोगों में काफी रोष व्याप्त हो रहा है।
दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, बरजोरपुर, कुल्हाड़ीया, नर खेड़ा , सरार, कायमपुर, संग्रामपुर, मुस्काबाद, सत्ती, बांसिया, काली टोर, पिपरई, मुनारा, खेड़ा, टपरा, बरजोर पुर, जमुनिया, नीनोद आदि दो दर्जनों से अधिक गांव में रात दिन की कटौती की जा रही है। ग्रामीण त्रस्त हो चुके हैं। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती के कारण बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है, बिजली कब आती है और कब चली जाए इसका भरोसा नहीं है। लोगों ने कई बार मांग की है कि विद्युत कटौती का समय निर्धारित किया जाए, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। विद्युत कटौती के चलते जनमानस कराह उठा है। बिजली की अव्यवस्था से सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे परेशान हैं, बिजली की कटौती को लेकर जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों की अनदेखी चिंता का बिषय है क्योंकि बिजली की किल्लत के साथ-साथ पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है और लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। विद्युत उपभोक्ताओं ने मांग की है कि शीघ्र ही बिजली कटौती का समय निर्धारित किया जाए। जिससे लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके। दीवानगंज क्षेत्र में शनिवार दिनभर और रात के समय को बिना सूचना दिए बिजली विभाग ने बिजली काटी देर रात तक नहीं आई। ग्रामीण पूरे दिन उधर पेड़ की छाया में बैठकर अपना दिन गुजारा हैं। वही रविवार को थोड़ी बारिश होने के बाद काट दी गई जो देखकर रात तक नहीं आई। पूरी रात ग्रामीण परेशान होते रहे।
1 महीने से लगातार दिन हो या रात हो बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों का धंधा चौपट हो रहा है तो वही बच्चे और बुजुर्ग बिजली नहीं होने के कारण परेशान होते हैं। 1 या 2 दिन की बात नहीं है पूरा एक महीना हो गया है बिजली कटौती होते हुए अगर विभाग इसी तरह बिजली काटता रहा तो ग्रामीण भोपाल विदिशा हाईवे पर चक्का जाम कर सकते हैं।
दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक
क्रवार को बिजली गिरने के कारण 10 से 12 ट्रांसफार्मर जल गए थे जिनमें से कुछ पीएचई विभाग के थे उनको बदलने के कारण बिजली काटी गई थी। क्योंकि ग्रामीण पानी नहीं मिलने के कारण परेशान होते हैं। अगर रोज बिजली काटी जा रही है तो उसकी जानकारी लेंगे
जूनियर इंजीनियर मनीष श्रीवास्तव