Let’s travel together.

जंगल में भीषण आग! गांव के खेतों तक पहुंचीं लपटें  कैसे बचा बड़ा हादसा? देखें

0 97

उवेश खान सिलवानी रायसेन

गर्मी की शुरुआत के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। गुरुवार दोपहर सिलवानी थाना क्षेत्र के मुआर गांव के जंगल में अचानक आग भड़क उठी। सूखे पत्तों में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि खेतों तक पहुंच गई, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने सीमित संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश लेकिन नाकाम रहे।

वही नगर परिषद सिलवानी की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस समय खेतों में कटाई का काम चल रहा है। कई जगह फसलें कट चुकी हैं और कुछ अभी भी खड़ी हैं। अगर आग पर समय रहते काबू न पाया जाता, तो बड़ी तबाही हो सकती थी। क्या प्रशासन ऐसे हालातों के लिए पहले से कोई आपातकालीन योजना तैयार रखता है? सिर्फ जंगल ही नहीं, बेंगवा गांव में भी आग लगने की घटना सामने आई। यहां अज्ञात कारणों से एक कच्चे टपरे में आग लग गई।

नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन हर बार दमकल टीम समय पर पहुंच पाएगी, इसकी क्या गारंटी है?
बड़ा सवाल, जंगलों में आग की रोकथाम के लिए प्रशासन क्या कर रहा है? गांवों में आग से बचाव के लिए कोई जागरूकता अभियान क्यों नहीं चलाया जाता? क्या दमकल विभाग के पास पर्याप्त संसाधन और स्टाफ हैं?


आग से कोई जनहानि नहीं हुई, यह राहत की बात है, लेकिन हर बार किस्मत साथ दे, इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। प्रशासन को अभी से सतर्कता बढ़ाने और आग से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। वरना आने वाले दिनों में जंगल, खेत और घर—कुछ भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811