Let’s travel together.

ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी 02 सगे भाई गिरफ्तार

0 212

 

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में  एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महावीर नगर स्थित मंदिर के पास कुछ व्यक्ति ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश देवांगन एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कमलेश गंगवानी एवं रवि गंगवानी निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा पावर 777 नामक आई डी के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर उक्त दोनो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 30,000/- रूपये* जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 171/24 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. काली उर्फ कमलेश गंगवानी पिता स्व. थावर दास गंगवानी उम्र 43 साल, निवासी जनता क्वाटर म.नं. 09 महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।

02. रवि गंगवानी पिता स्व.थावर दास गंगवानी उम्र 37 साल निवासी जनता क्वाटर म.नं. 09 महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, नोहर देशमुख, चंद्र कुमार ध्रुव, आर. धनंजय गोस्वामी, आशीष राजपूत तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से सउनि. राजेन्द्र गौतम की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811