Let’s travel together.

चुनाव का पर्व, देश का गर्व नारे के साथ निकाली जागरूकता रैली

0 83

– डाक विभाग की टीम ने मतदान के लिए किया जागरूक

– भारतीय डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप पार्टनर भारतीय डाक विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों को आने वाले लोकसभा चुनाव में वोट जरूर डालने की अपील की।
‘ चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ नारे के साथ डाक विभाग की टीम ने मतदान के लिए सभी को जागरूक किया। इस रैली में सहायक अधीक्षक मनोज प्रताप सिंह,निरीक्षक राजकुमार तोमर, पोस्टमास्टर मलखान लोधी सहित डाकघर के सभी कर्मचारी शामिल हुए। भारतीय डाक विभाग के द्वारा शिवपुरी जिले में आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रधान डाकघर शिवपुरी तक निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में डाक कर्मयोगियों के द्वारा भाग लिया गया एवं आम जनता को भारत के लोकतंत्र के महापर्व को चुनाव का पर्व देश का गर्व बताते हुए विभिन्न मतदान संदेशों का संप्रेषण करते हुए रैली निकाली गई।
डाक अधीक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि गुना डाक संभाग के अंतर्गत आज संभाग के तीनों जिलों गुना शिवपुरी एवं अशोकनगर में प्रधान डाकघर से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग भारतीय निर्वाचन आयोग के स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता) कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों को भारत के लोकतंत्र के महापर्व आम चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है। जिनमें डाकघरों में जागरूकता बैनर, पोस्टर, पत्रों पर मतदान के लिए प्रेरित करने के संदेश स्टांप, रैली आदि का आयोजन किए जा रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक लोग चुनाव के पर्व में अपने मतदान का उपयोग करें और भारत के लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाएं। इस रैली में मनोज प्रताप एएसपी, राजकुमार तोमर निरीक्षक, मलखान लोधी पोस्टमास्टर, बीएस कुशवाह एसपीएम, अविनाश फाल्के एसपीएम तथा डाकघर के सभी कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811