– पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा पति
-रायसेन एसपी को आवेदन देकर लगाई गुहार
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पग्नेश्वर में एक विवाहिता महिला 6 दिन से लापता है। और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उसके पति कंचन मेहरा ने रिश्तेदारी में पूछा, इधर-उधर सभी जगह ढूंढा, लेकिन लापता लक्ष्मी का कोई सुराग नहीं मिला।

लापता लक्ष्मी बाई के पति ने 22 जून 2022 को लक्ष्मी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना सांची में दर्ज करवाई थी। महिला के पति ने बताया कि महिला 20 जून 2022 को काम की तलाश का कहकर 4 साल के बच्चे को छोड़कर घर से निकली थी। फिर इसके बाद अभी तक घर नहीं पहुंची है।उसके बाद से ही पति कंचन मेहरा ने अपनी पत्नी को जगह-जगह ढूंढ़ने के बाद अपने 4 साल के छोटे बच्चे लेकर एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन दिया। ओर रायसेन पुलिस अधीक्षक से अपनी लापता पत्नी लक्ष्मी बाई को ढूंढने की गुहार लगाई है।