Let’s travel together.

बेरखेड़ी चौराहा से लेकर हलाली डैम तक बनी सड़क की रेलिंग टूटी,दुर्घटनाओ की आशंका

0 89

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड में  हलाली डैम तक जाने के लिए बेरखेड़ी चौराहा से लेकर हलाली डैम तक कुछ वर्ष पहले रोड का निर्माण हुआ था। खोआ गांव निकलते ही जैसे घाटी चढ़ते हैं इस घाटी पर टूटी फूटी रेलिंग हादसों को दावत दे रही है। बेरखेड़ी चौराहा से कई राहगीर हलाली डैम होते हुए सलूज , खामखेड़ा, पीपल खेड़ी, बेरसिया, सहित लगभग आधा दर्जन गांव के ग्रामीण इसी मार्ग से होते अपने घर तक पहुंचाते हैं। सरकारी छुट्टी होने पर सैलानी छुट्टी मनाने के लिए हलाली डैम पहुंचते हैं। बारिश के समय में हलाली डैम का छारछरा चालू होता है तो हजारों की तादात में सैलानी इसी रोड से होते हुए पहुंचते हैं। इतना व्यस्ततम रोड होने के बाद भी अधिकारी रेलिंग सही कराने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जिस तरफ लोहे की रेलिंग टूटी है उस तरफ 50 फीट गहरी खाई है अगर कोई वाहन चालक इस खाई में गिर गया तो उसका बचना नामांकित है। लोगों ने रेलिंग सही कराने की मांग की है। बेरखेड़ी चौराहा से लेकर हलाली डैम तक मार्ग बनाने के दौरान लोहे की रेलिंग लगाई गई थी ताकि पैदल चलने वाले लोगों, वाहन चलाने वाले रहागीरो को कोई खतरा न हो। कुछ दिन बाद ही घाटी पर लगाई गई लोहे की रेलिंग के नट खुल गए जिससे रेलिंग नीचे गिर गई। कई महीनो से लोहे की रेलिंग उसी जगह नीचे पड़ी हुई है। इससे लोगों को खतरा बना हुआ है। पवन प्रजापति, जितेंद्र मीणा, सुरेंद्र नायक, मनमोहन साहू आदि ग्रामीणों का कहना है कि ज्यादा खतरा घाटी उतरते समय रहता है। जिस तरफ लोहे की रेलिंग नीचे पड़ी है उसके पास ही 50 फीट नीचे गहरी खाई है। रात के अंधेर में घाटी उतरते समय सबसे अधिक खतरा बना रहता है। जल्द की टूटी रेलिंग को ठीक कराया जाए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811