Let’s travel together.

विधायक सुदेश राय की पहल रंग लाई, अब जमीन अधिग्रहण के मामले में  51 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मिलेगी राशि

0 508

अनुराग शर्मा सीहोर

रामगंज मंडी रेलवे लाइन के लिए ग्राम बिछिया के ग्रामीणों को उनकी अधिग्रहित की गई जमीन का गाइडलाइन अब 18 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की बजाए इक्यावन लाख प्रति हेक्टेयर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधानसभा क्षेत्र सीहोर के विधायक सुदेश राय से गाइडलाइन राशि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया था जिसके बाद विधायक श्री राय द्वारा की गई पहल के बाद गाइडलाइन राशि शासन द्वारा बढ़ा दी गई है।
सीहोर जिले के विधानसभा क्षेत्र सीहोर के अंतर्गत ग्राम बिछिया से होकर गुजरने वाली रामगंज मंडी रेलवे लाइन के कार्य के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण हुआ था। लेकिन किसानों को मात्र 18 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राशि मिल रही थी मामले में क्षेत्र के लोगों ने सीहोर के लोकप्रिय विधायक सुदेश राय से विनम्र आग्रह किया था कि अन्य ग्रामों के लोगों को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से ज्यादा राशि मिल रही है लेकिन बिछिया के लोगों को काफी कम राशि मिल रही है इस राशि को ग्रामीणों के हित में बढ़ाया जाना चाहिए। बताया गया है कि इस मामले को प्राथमिकता से लेते हुए क्षेत्र के विधायक सुदेश राय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया था और आग्रह किया था जिन किसानों की जमीन की जा रही है और रामगंज मंडी रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहित हो रही हैं उन्हें बाजार मूल्य के अनुसार राशि प्रदान की जाना चाहिए। विधायक सुदेश राय की पहल के बाद अब बिछिया के ग्रामीणों को भी उनकी जमीन अधिग्रहित हो जाने पर 51 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राशि मिलेगी।
बताया गया है कि गाइडलाइन को दर बढ़ जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में आज सीहोर आए और ग्रामीणों के हित में विधायक सुदेश राय द्वारा की गई पहल पर सभी ग्रामीणों ने विधायक सुदेश राय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सहित ग्राम सरपंच खूबी लाल ग्राम पटेल अवतार सिंह दांगी कृपाल सिंह दांगी बने सिंह दांगी, मोहन सिंह दांगी भगवान सिंह दांगी , शफरू खा हबीब खान एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811