Let’s travel together.

श्री राम नवमी पर शहर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा स्वागत की अपील

0 538

सी एल गौर

रायसेन। जिला मुख्यालय पर श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति के तत्वाधान में निकलने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विशाल शोभा यात्रा को लेकर शहर में धर्म में माहौल बना हुआ है समिति के मेहनती कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं सागर भोपाल चौराहा एवं मुख्य मार्गों के आसपास भगवा ध्वज लहरा रहे भगवामय माहौल को देखते हुए श्री राम नवमी का पर्व भी उत्साह के वातावरण में धूमधाम के साथ सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा मनाया जाएगा। श्री राम नवमी शोभा यत्रा समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा नगर के गंज बाजार श्री हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी पुरानी पुरानी बस्ती से होते हुए रामलीला मैदान में आकर समाप्त होगी।
समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि वह आगामी रविवार को श्री राम नवमी के पावन पर्व की खुशी में अपने अपने घरों पर भगवा ध्वज फहराना है और सनातन धर्म की विजय पताका को आगे बढ़ाएं।

हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने की स्वागत की अपील

श्री रामनवमी के उपलक्ष में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा का स्वागत करने की अपील श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति साहित समिति के सभी पदाधिकारियों ने स्वागत की अपील की है उन्होंने बताया कि शोभायात्रा का स्वागत महामाया चौक गांधी प्रतिमा के पास किया जाएगा श्री प्रजापति ने सभी धर्म प्रेमियों से शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।

श्री हनुमान जयंती को लेकर हनुमान मंदिरों पर भी शुरू हुई तैयारियां

इसी क्रम में भक्तों द्वारा आगामी 16 अप्रैल शनिवार को श्री हनुमान जयंती मनाए जाने के लिए श्री हनुमान मंदिरों पर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं मंदिर स्थल पर साफ सफाई और सभी प्रकार की व्यवस्थाएं मंदिर के पुजारियों और धर्म प्रेमियों द्वारा शुरू कर दी गई है। जिला मुख्यालय पर सभी श्री हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती भी धूमधाम एवं उत्साह के वातावरण में मनाई जाएगी। प्राचीन श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार, पाटन देव श्री हनुमान मंदिर, गोपालपुर श्री हनुमान मंदिर, चोपड़ा मोहल्ला श्री हनुमान मंदिर, मिश्रा तालाब श्री हनुमान मंदिर, खुन खुन वाले बाग श्री हनुमान मंदिर, बावड़ी पुरा श्री हनुमान मंदिर सहित शहर के सभी श्री हनुमान मंदिर स्थलों पर आगामी हनुमान जयंती को लेकर भी भक्तों द्वारा तैयारियां करना शुरू कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811