Let’s travel together.

मलबे का ढेर और अंधेरा…गाजा की टूटी मस्जिद में ऐसे पढ़ी गई रमजान की पहली नमाज

0 84

रमजान का पवित्र महीना खाड़ी देशों के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार से शुरू हो गया है. जंग के भयानक दौर से गुजर रहे गाजा में इस बार रमजान इजराइल की बम-बारी और भुखमरी के साथ आया है. जहां पूरी दुनिया के मुस्लिम देश रमजान की रोशनी में जगमगा रहे हैं, वहीं गाजा में इस साल अंधेरा छाया है. गाजा की लगभग सभी मस्जिदें इजराइल की बम-बारी के बाद मलबे का ढेर बन गई हैं, इफ्तार करने के लिए गाजा के लोगों के पास ठीक से खाना भी नहीं है.

रमजान का पवित्र महीना खाड़ी देशों के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार से शुरू हो गया है. जंग के भयानक दौर से गुजर रहे गाजा में इस बार रमजान इजराइल की बम-बारी और भुखमरी के साथ आया है. जहां पूरी दुनिया के मुस्लिम देश रमजान की रोशनी में जगमगा रहे हैं, वहीं गाजा में इस साल अंधेरा छाया है. गाजा की लगभग सभी मस्जिदें इजराइल की बम-बारी के बाद मलबे का ढेर बन गई हैं, इफ्तार करने के लिए गाजा के लोगों के पास ठीक से खाना भी नहीं है.

मलबें के ढेर को भी सजा रहे गाजावासी

रमजान में अक्सर मुसलमान अपने घरों को सजाते हैं. लेकिन गाजा में लोगों के पास घर नहीं बचे हैं, गाजा के लोग टेंटों में अपने रमजान गुजारने को मजबूर हैं. फिलिस्तीनियों ने अपने टेंटों को लेम्प और लाइट्स से रोशन किया है, सोशल मीडिया पर आई गाजावासियों की तस्वीरों में बच्चों को रमजान का जश्न मनाते देखा जा सकता है.

गाजा में युद्ध प्रभावित लोगों के सामने खाने-पीने का भी संकट है. आसमान से पैराशूट के जरिए खाने के सामान लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं. कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं कि जिनमें लोग पैराशूट से आने वाली मदद के पीछे भागते दिखाई पड़ते हैं. हाल ही में कुछ लोग खाना हासिल करने के चक्कर में घायल भी हुए और कुछ लोगों की मौत की भी खबरें आईं.

युद्धविराम की कोशिशें नाकाम

UN और मध्यस्ता कराने में लगे हुए देशों की कोशिश थी कि रमजान के महीने से पहले हमास और इजराइल के बीच सीजफायर हो जाए. लेकिन हमास इस डील से ये कहते हुए पीछे हट गया कि पूर्ण युद्धविराम के अलावा हम को अस्थाई संघर्ष विराम नहीं करेंगे. गाजा में जंग के शुरू होने से लेकर अब तक कम से कम 31,045 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 72,654 घायल हुए हैं. हमास के 7 अक्टूबर के हमलों में करीब 1200 इजराइली नागरिकों की मौत हुई थी और 200 के करीब लोगों को बंदी बनाया गया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811