Let’s travel together.

चलती ट्रेन से गिरा यात्री गंभीर रुप से हुआ घायल

0 218

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर देर रात 3 बजे के लगभग एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 बजे के लगभग एक व्यक्ति चलती ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर दो पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ 108 एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टर सुरेंद्र शाक्या, पायलट नरेंद्र अहिरवार द्वारा घायल को 108 एंबुलेंस तक लाया गया।

डॉक्टर सुरेंद्र शाक्या ने बताया कि घायल को एंबुलेंस तक लाने में लगभग 1 घंटे का समय व्यतीत हो गया। रात का समय और रेलवे लाइन काफी दूर थी जिस कारण घायल को एंबुलेंस तक लाने में 1 घंटे का समय व्यतीत हो गया। घायल अपना नाम बेनी प्रसाद पिता छोटेलाल निवासी पटरिया टीकमगढ़ का रहने वाला है घायल का प्राथमिक उपचार किया गया इसके पश्चात सांची रेफर किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811