Let’s travel together.

शिवपुरी में प्रसूता की मौत पर बवाल, पति ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

0 41

-मेडिकल कॉलेज की गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. शिखा जैन पर इलाज में लापरवाही के आरोप

-कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के प्राइवेट सुखदेव हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतका के पति गगन अग्रवाल ने जिलाधीश को शिकायती आवेदन देकर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और दो शासकीय चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शासकीय ड्यूटी समय में निजी अस्पताल में सर्जरी की-

शिकायत के अनुसार, गगन अग्रवाल की पत्नी निधि अग्रवाल की 28 मार्च 2026 को सुखदेव हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलेवरी मेडिकल कॉलेज की गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. शिखा जैन द्वारा की गई। आरोप है कि शासकीय ड्यूटी समय में निजी अस्पताल में सर्जरी की गई। कलेक्टर को दिए आवेदन में कहा गया है कि डिलेवरी के बाद सुबह 09:30 बजे से मरीज को ब्लीडिंग और यूरिन न आने की समस्या हुई। स्टाफ को बताने के बावजूद अस्पताल में कोई महिला रोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं थी। कई बार बुलाने पर डॉ. जैन रात 07:45 बजे पहुंचीं और सामान्य समस्या बताकर चली गईं। आरोप है कि लगभग 12 घंटे तक डॉक्टर द्वारा विजिट न करने से मरीज की किडनी फैल हो गई।

हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया-

हालत बिगड़ने पर रात 02-03 बजे मरीज को मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया, जहां भर्ती के 4-5 घंटे बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लापरवाही छुपाने के लिए मेडिकल रिकॉर्ड में हेल्प सिंड्रोम दर्ज किया गया। सुखदेव हॉस्पिटल में यूरिन न आने पर भी नेफ्रोलॉजिस्ट को नहीं बुलाया गया।

बिना पंजीयन क्लिनिक चल रही-

पत्र में यह भी आरोप है कि डॉ. शिखा जैन अपने पति डॉ. गौरव जैन के साथ 29 श्रीराम कॉलोनी में बिना सीएमएचओ पंजीयन के क्लिनिक चला रही हैं। साथ ही जिला अस्पताल के निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. सिंह पर भी निजी अस्पताल में सेवाएं देने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने सुखदेव हॉस्पिटल के संचालक डॉ. दीपक गौतम, डॉ. शिखा जैन और डॉ. आर.पी. सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के साथ अस्पताल के बिल, पर्चे व डॉक्टरों की सूची जैसे दस्तावेज भी लगाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811