Let’s travel together.

इक्वेशन्स व पुलिस की होटल संचालकों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

0 637

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

इक्वेशन्स एवं थाना पुलिस के थाना प्रभारी एम.एल.भाटी के सहयोग से थाना परिसर में क्षेत्र के होटल प्रबंधक औऱ कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें पर्यटन स्थल पर बाल सुरक्षा और सुगम पर्यटन के विषय पर विस्तृत रूप से परिचर्चा हुई। इक्वेशन्स से सूरजभान सिंह ठाकुर ने संगठन का परिचय देते हुए कहा 1985 से पर्यटन और विकास के मुद्दों पर काम करने वाला एक शोध, नीति और वकालत करने वाला संगठन है। पर्यटन को टिकाऊ, नैतिक और न्यायसंगत बनाने के लिए पूरे देश में इक्वेशन्स का हस्तक्षेप है। इसे प्राप्त करने के लिए, हमारा एक फोकस क्षेत्र पर्यटन के संदर्भ में बाल संरक्षण है। कार्यशाला में सांची थाना प्रभारी एम.एल भाटी ने कहा कि सांची में बाल अनुकूल माहौल बन रहा है। और होटल के कर्मचारियों को सक्रिय भूमिका में आना चाहिए। कार्यशाला में उपस्थित बाल अधिकार विशेषज्ञ रेखा श्रीधर ने पर्यटन स्थल पर बाल सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की गई। इनके द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देषय बच्चों को किसी भी प्रकार के दृव्यर्वहार और शोषण से जागरूक और संरक्षित करना है। परिवार और समुदाय के सदस्यों को बच्चों की सुरक्षा से उनकी भूमिका से अवगत कराना है। साथ ही पॉक्सो एक्ट और ज्युवेनाईन जस्टिस एक्ट के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि पर्यटन में बच्चों की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है। उपरोक्त कार्यक्रम में होटल संचालक, कर्मचारी और संस्था कि वॉलेंटियर सोनम ठाकुर, कजल ओर मीनाक्षी ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811