Let’s travel together.

पीएम जनमन का पहला आवास पाकर खुश हुआ भागचंद का परिवार

0 130

– पीएम जनमन योजना का पहला आवास शिवपुरी में बना

– धूमधाम से हितग्राही को नए घर में कराया गया प्रवेश
-रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन योजना) के तहत 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं। पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों को संबंधित हितग्राहियों द्वारा राशि मिलने पर बनाए जाने लगा है। इसी क्रम में शिवपुरी के कलोथरा में पीएम जनमन के तहत देश का पहला आवास बनाकर तैयार हुआ है। योजना में स्वीकृति मिलने के मात्र 29 दिन में यह आवास बनकर तैयार हुआ है। बीते 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाख से ज्यादा आवासों की स्वीकृति राशि जारी की थी जिसमें शिवपुरी के सहरिया आदिवासियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की थी। इसी क्रम में शिवपुरी कलोथरा के रहने वाले भागचंद आदिवासी का पीएम जनमन योजना के तहत सबसे पहला आवास बनकर तैयार हो गया है। इस दौरान ग्राम कलोथरा में धूमधाम से शिवपुरी के भागचंद आदिवासी और ममता आदिवासी को उनके नवीन आवास में गृह प्रवेश कराया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, शिवपुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता रावत, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, जनपद पंचायत शिवपुरी सीईओ गिर्राज शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद-

इस मौके पर नए आवास में गृह प्रवेश पर हितग्राही भागचंद आदिवासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पहले वह झोपड़ी में रहते थे लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा पीएम जन योजना के तहत आवास स्वीकृत करके उन्हें गृह प्रवेश कराया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इसी तरह महिला रामकुंवार बाई आदिवासी ने भी अपने नवीन आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं।

पहले तमाम परेशानियां थीं

कलोथरा में आवास बनने के बाद ममता आदिवासी ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले वह झोपड़ी में रहती थीं, तमाम परेशानियां थीं लेकिन अब पीएम जनमन योजना में उनका नवीन आवास बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। ममता ने बताया कि उनके परिवार का आवास बनने पर वह बहुत खुश है और इसी खुशी को वह अपनी जुवान से व्यक्त नहीं कर पा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |     सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम     |     महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बेगमगंज में पदस्थ आरक्षक पर FIR     |     त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811