Let’s travel together.

राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी एवं नारी शक्ति शिखर सम्मान

0 46

सुरेंद्र जैन रायपुर

बिलासपुर में भारत में महिला अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के लिये अग्रणी रूप से कार्य कर रही “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन ने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला सप्ताह समापन कार्यक्रम के अंर्तगत “तेजस्विनी” महिला उधमिता विकास एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र,क्षेत्रीय कार्यालय, रिंग रोड नंबर 2, मंगला चौक बिलासपुर में “स्त्री विमर्श-2024” – अंतर्गत “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी एवं नारी शक्ति शिखर सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। न्यायधानी बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी- स्त्री विमर्श 2024 का गरिमामयी आयोजन अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” , छत्तीसगढ़ कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद , “राष्ट्रीय वन्देमातरम”- राष्ट्र प्रथम अभियान-भारत जनशक्ति एवं भारत युवाशक्ति संगठन “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन” (FIPB & AIPBO) के सहयोग से दिनाँक 8 मार्च 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर “स्त्री विमर्श 2024” पर केंद्रित राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी कार्यक्रम में महिला वक्ताओं एवं महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने सार्थक विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन की प्रदेश संयोजिका दीपक भास्कर, कार्यक्रम प्रभारी कविता श्रीवास, रीतू साहू, श्वेता आनंद, निकिता जायसवाल ने पुष्प गुच्छ तथा “तेजस्विनी बैज” लगाकर स्वागत किया । महिला संगोष्ठी में विभिन्न ज़िले से आये हुए महिला वक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकताओं ने महिलाओं , किशोरी बालिकाओं तथा कम उम्र की छोटी बच्चियों के साथ हो रहे यौन अपराधों, शोषण, हिंसात्मक घटनाओं के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा देश में प्रचलित महिलाओं के विधिक अधिकारों तथा कानूनों का सख़्ती के साथ पालन कराने पर ज़ोर दिया। । कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, नारी अस्तित्व एवं अस्मिता, महिलाओं के विधिक अधिकारों, महिलाओं की सुरक्षा तथा आत्मसम्मान के लिए, महिलाओं, युवतियों और किशोरी बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे यौन अपराधों, हिंसक घटनाओं के विरोध में प्रमुखता के साथ अपने विचार व्यक्त किये। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर देश और प्रदेश में महिलाओं और युवतियों में जनजागृति एवं जनचेतना लाने के लिये आयोजित किये गए राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी – स्त्री विमर्श 2024- “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” में जागरूक महिलाओं और युवतियों को “तेजस्विनी नारी शक्ति शिखर सम्मान” से सम्मानित किया गया । महिला संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता- डॉ. आकांक्षा दीक्षित स्त्री रोग विशेषज्ञ, सुष्मिता अग्रवाल डायरेक्टर सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल, रश्मि दीक्षित मानव अधिकार कार्यकर्ता, नम्रता शर्मा नागरिक सुरक्षा सेवा, सोनी नेताम, कविता सोनी, पिंकी दीवान, रजनी जायसवाल, मीरा गुलहरे, पिंकी सोनी सहित अन्य महिला वक्ताओं ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर “तेजस्विनी”नारी शक्ति फाउंडेशन की प्रदेश संयोजिका दीपक भास्कर द्वारा महिला संगोष्ठी में सम्मिलित सभी वक्ताओं एवं उपस्थितजनों को महिलाओं की सुरक्षा तथा नारी अस्मिता की रक्षा, महिलाओं के आत्मसम्मान के लिये शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन की सभी सदस्याओं के द्वारा महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन महिला उधमिता विकास एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र, क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ कर पूजन-अर्चन किया गया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर आधारित – स्त्री विमर्श 2024 के राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” , छत्तीसगढ़ कला , साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद , “राष्ट्रीय वन्देमातरम” – राष्ट्र प्रथम अभियान – भारत जनशक्ति एवं भारत युवाशक्ति संगठन, फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई तथा जिला इकाई बिलासपुर के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यगणों- प्रीति सुनहरे, उषा पटेल, शांता बंजारे, रजिया बेगम, करुणा साहू, सुषमा टिक्का, प्रीति पटेल, मीनाक्षी पटेल, इंदु निखिल साहू, डॉ. भूपेन्द्रधर दीवान, डॉ. प्रशांत उपाध्याय, रामगोपाल भार्गव सहित अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     प्रदेश में कक्षा 5 और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आमजनों की सुनी समस्याएं     |     चित्रांगन फिल्म एण्ड थिएटर फेस्टिवल में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल     |     मतपत्रों से चुनाव में ग्रामीण जनता की हुई है जीत- छाया वर्मा     |     अर्जुन कंस्ट्रक्शन के पास खनन की सभी वैध अनुमति,अवैध खनन के सभी आरोप झूठे- सिद्धार्थ मलैया     |     खरगोन को हराकर भोपाल ने जीता राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब     |     यूएफबीयू के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर बैंक अधिकारियों ने किया प्रदर्शन     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की मांगों को लेकर दिया धरना प्रदर्शन     |     आखिर एयर इंडिया प्रबंधन से क्यों नाराज हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान     |     सीहोर की राजनीति को सीताराम…     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811