रायसेन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अश्वनी पटेल ने बताया की महाविद्यालय में क्लास नही लग रही है उसके कारण बच्चे पढ़ाई से बंचित रह रहे है

सभी शिक्षक भोपाल से अपडाउन करते है न ही समय पर महाविधालय आते है अभी वर्तमान में दीपक चिमवाल सर न ही क्लास में आते है न ही बच्चो को पढ़ाते है जिसको लेकर आज विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन दिया

जिसमे SDM तहसीलदार के आस्वासन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से विभाग संयोजक अश्वनी पटेल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पंकज तोमर , नगर मंत्री विकास चौहान , आदर्श, अंशुल ,अमर, रितिक, संजू, रोशन, ऋषि एवं समस्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रदर्शन में मौजूद रहें।