Let’s travel together.

पुलिस ने पकड़ा मवेशियों से भरा ट्रक 4आरोपी गिरफ्तार

0 280

सुरेंद्र जैन धरसीवां
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले की माना पुलिस ने पशुओं से भरे ट्रैक को जप्त करने में सफलता अर्जित की है ।
जानकारी के मुताबिक माना पुलिस को मुखबिर से सूचना मे की कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन के पीछे डाला में मवेशी भरकर परिवहन कर माना की ओर आ रहे है,
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी माना के नेतृत्व में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु टेमरी सिग्नल के पास नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को आता देखकर रूकवाया गया। वाहन के अंदर 04 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम विकास कुमार वर्मा, संतोष यादव, शेष नारायण यादव एवं ख़ोरबहारा यादव होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के पीछे जाकर देखने पर पाया गया कि डाला तिरपाल से ढ़का हुआ था, तिरपाल को खोलकर देखने पर डाला में मवेशी थे। मवेशियों के संबंध में पूछताछ करने व परिवहन करने के संबंध में उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर व्यक्तियों द्वारा लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुये किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।


जिस पर आरोपी विकास कुमार वर्मा, संतोष यादव, शेष नारायण यादव एवं ख़ोरबहारा यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 मवेशी तथा घटना में प्रयुक्त अशोक लिलैंड वाहन क्रमांक सी जी 04 एन पी 9077 को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 54/25 धारा 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया

गिरफ्तार आरोपी

01. विकास कुमार वर्मा पिता मां लखन वर्मा उम्र 26 साल निवासी कबीर आश्रम के पास वार्ड नंबर 04 चौरंग थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार

02. संतोष यादव पिता लालाराम यादव उम्र 47 साल निवासी यादव मोहल्ला वार्ड नंबर 08 लिटिया दादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद।

03. शेष नारायण यादव पिता गिरवर यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम लालपुर शिव मंदिर के पास बागबाहरा जिला महासमुंद।

04. ख़ोरबहारा यादव पिता पुहुप राम यादव उम्र 39 साल निवासी वार्ड नंबर 02 हाथी सर अहीर पर तार बोर्ड थाना तारबोड़ जिला नवापाड़ा ओडिशा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811