Let’s travel together.

विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय महादेव महोत्सव का शुभारंभ

0 131

रायसेन।महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय “महादेव” महोत्सव का मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व सभी के द्वारा शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई।

तीन दिवसीय “महादेव“ महोत्सव के पहले दिन सागर के श्री जुगल किशोर नामदेव एवं साथी द्वारा बरेदी-बधाई लोकनृत्य, उज्जैन के श्री शिरीष राजपुरोहित के निर्देशन में “महादेव“ लीलानाट्य एवं भोपाल की सुश्री आकृति मेहरा एवं साथी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी गई।


भोजपुर में “महादेव“ महोत्सव दूसरे दिन 9 मार्च को सुश्री कृष्णा वर्मा एवं साथी, उज्जैन द्वारा मटकी लोकनृत्य, श्री सुमन साहा, कोलकाता के निर्देशन में ष्सतीष् लीला नाट्य, सुधा रघुरामन एवं साथी, दिल्ली द्वारा शिवशक्ति गायन एवं नृत्य और ध्वनि ब्रदर्स, भोपाल द्वारा भक्ति गायन प्रस्तुत किया जावेगा।

महोत्सव के अंतिम दिन 10 मार्च को सुश्री शीला त्रिपाठी एवं साथी, भोपाल द्वारा लोकगायन, सुश्री अमिता खरे एवं साथी, भोपाल द्वारा महादेव केंद्रित समूह नृत्य एवं सुश्री रक्षा श्रीवास्तव एवं साथी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सांची में समिति प्रबंधक ने किया झंडा वंदन     |     परियोजना ‘चहचहाट’ ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ     |     हरियाली तीज पर सजा श्रृंगार, झूले पर उमंग और प्रकृति पूजन से गूंजा कीर्ति अभिनव होम्स     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अखिलेश शर्मा सम्मानित     |     उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त अंजलि धुर्वे सम्मानित     |     आजादी का पर्व : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा     |     जिला अभिभाषक संघ रायसेन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 7 सितंबर को होगा मतदान, दावेदार हुए सक्रिय     |     जिले में उत्साह के साथ मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस, आन बान शान से फहराया तिरंगा      |     दीवानगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा     |     एसडीएम  ने पीएम श्री स्कूल का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे विषयवार सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811