Let’s travel together.

चित्रांगन फिल्म एण्ड थिएटर फेस्टिवल में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल

0 51

रीवा के विकास में सांस्कृतिक आयोजन उल्लास और उत्साह भरने का कार्य कर रहे हैं – उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा। उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा के तेजी से हो रहे विकास में सांस्कृतिक आयोजनों की प्रस्तुतियां उल्लास और उत्साह का माहौल भरने का कार्य कर रहे हैं। इस तरह के आयोजन आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में थकान को मिटाने व शांति का एहसास कराने का माध्यम बन रहे हैं।

चित्रांगन फिल्म एंड थियेटर फेस्टिवल के द्वितीय दिवस पर शुक्रवार को आयोजित “फूल नौटंकी विलास” नाटक की प्रस्तुति के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने खुले दिल से प्रशंसा की तथा नाटक के पात्रों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रीवा में परंपरा की शुरुआत हुई है। कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम विविध आयोजनों का गवाह बन रहा है, यहां होने वाले आयोजनों में देश के ख्यातिलब्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां उभरती हुई प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने पांच दिवसी चित्रांगन आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की तथा कलाकारों को स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने परिसर में लगाए गए पुस्तक मेले व आर्ट क्राफ्ट मेले का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ल, यूपीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय खरे, निदेशक अंकित मिश्रा, अभय सिंह, विभु सूरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन तथा दर्शक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811