मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के दीवानगंज में आवारा कुत्तों का आतंक दिना दिन फेलता जा रहा है। आवारा कुत्ता ने अपने घर जा रहे 9 वर्षीय बालक और 22 वर्षीय युवक को हमला बोल दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।
9 वर्षीय बालक पृथ्वी राघव पिता विपिन राघव अपने घर से झंडे के साथ दीवानगंज सोसायटी तक चला गया था वह रात 8 बजे घर वापस लौट रहा था तभी आवारा कुत्ता ने पीछे से पृथ्वी राघव को पकड़ लिया। कुत्ता बालक को बुरी तरह से नोचने लगा तभी गांव के ग्रामीणों ने कुत्ते को बामुश्किल भगाया। इसके कुछ ही देर बाद ही कुत्ते ने संजू पिता प्रभुलाल वंशकार को भी पकड़ लिया जिससे दोनों घायल हो गए। पृथ्वी राघव चौथी क्लास का छात्र है उसका दूसरे दिन सांची में पेपर था परीजनों ने घायल छात्र को तुरंत डॉक्टर के पास ले गए जहां पर बालक को 14 टांके आए। दो माह से गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। इससे पहले भी आवारा कुत्तों ने दो लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। उस समय पर भी दीवानगंज अस्पताल में एंटीरैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। बाद में सांची से मंगा कर लगाया गया था। महेंद्र नायक, विपिन राघव, नरेंद्र राघव, मुकेश साहू आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है साथ ही दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा एंटीरैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। दीवानगंज निवासी विपिन राघव ने बताया कि मोहल्ले में चार छह कुत्ते पूरी रात परेशान करते हैं रातभर सोने नहीं देते, पूरी रात भोकते रहते हैं। अगर रात में कोई व्यक्ति रोड से निकलता है तो उस पर टूट पड़ते हैं। आवारा कुत्तों से पूरा गांव परेशान हो रहा है। हम अपने बच्चे को सरकारी अस्पताल में एंटीरैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए ले गए तो अस्पताल में एंटीरेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो सका। बुधवार मेरे बड़े भैया अमित पाल राघव ने विदिशा में एंटीरैबीज इंजेक्शन लगवाया है।
अगर ब्लॉक में एंटीरैबीज इंजेक्शन ज्यादा मात्रा में होते हैं तो वह दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज देते हैं। कम मात्रा में होने के कारण अन्य अस्पताल में एंटीरैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पाते है। पिछली बार सांची से मंगाकर एंटीरैबीज इंजेक्शन लगवाया था।
मेडिकल ऑफिसर एके माथुर दीवानगंज
घायल बालक पृथ्वी राघव