मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने नाम नहीं ले रही है। रोज 54 किलोमीटर हाईवे पर दुर्घटनाएं हो रही है। अभी तक इन दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए तो कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं देर रात मुर्गो से भरी बोलोरो पिकअप क्रमांक mp 40 G 0181 विदिशा से भोपाल जा रही थी जैसे ही मिलिट्रीकैंप के पास पहुंची तो बोलोरो पिकअप अनियंत्रित होते हुए पहले पेड़ से टकराई फिर नाली में जाकर फस गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। गनीमत रही की बोलोरो पिकअप थोड़ी और आगे नहीं बड़ी नहीं तो मिलिट्री कैंप की बाउंड्री वॉल से टकरा जाती जिससे ज्यादा जानमाल की हानि होती।
भोपाल से विदिशा हाईवे 18 पर अभी 3 महीना में कुछ ज्यादा ही दुर्घटनाएं हुई है। 17 दिसंबर से लेकर 6 मार्च तक 25 दुर्घटनाएं हो चुकी है इन दुर्घटनाओं में अभी तक 30 लोग घायल हो गए तो 6 लोगों की मौत हो चुकी है। दुर्घटनाओं का एक कारण कई जगह टूटा फूटा रोड़ भी है जिसकी वजह से दुर्घटना में इजाफा हुआ है। 40 किलोमीटर मार्ग पर कई जगह गड्ढे और रोड में दरार है। कई जगह रोड पर ऊंचा नीचा पैकवर्ग भरा हुआ है इन्ही दरार, गड्ढे और ऊंचे नीचे पैचवर्ग को बचाने के चक्कर में वाहन वाले दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।