Let’s travel together.

‘द केरला स्टोरी’ के लिए फर्स्ट चॉइस नहीं थीं अदा शर्मा, निर्देशक सुदीप्तो सेन ने किया खुलासा

0 76

‘द केरला स्टोरी’ के बाद अब अदा शर्मा सुदीप्तो सेन और विपुल अमृतलाल शाह की नई फिल्म ‘बस्तर’ में नजर आने वाली हैं. विपुल शाह-सुदीप्तो सेन के साथ अदा की ये दूसरी फिल्म है. ‘बस्तर’ में अदा आईपीएस अफसर नीरजा माधवन का किरदार निभाने वाली हैं. टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की खास बातचीत में ‘बस्तर’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने अदा की कास्टिंग को लेकर दिलचस्प खुलासा किया, उन्होंने बताया कि ‘द केरला स्टोरी’ के लिए अदा उनकी पहली चॉइस नहीं थीं.

अदा की कास्टिंग को लेकर बात करते हुए विपुल शाह ने कहा, “मैंने अदा के साथ पहले भी काम किया है. वो ‘कमांडो’ की प्रमुख एक्ट्रेस थीं. ‘कमांडो’ अदा की एक कमर्शियल मसालेदार फिल्म थी, वहां से ‘द केरला स्टोरी’ की शालिनी उन्नीकृष्णन बनने के उनके सफर में निर्देशक सुदीप्तो सेन का बड़ा हाथ है. क्योंकि वो नहीं मानते तो ये किरदार इतनी खूबसूरती से सामने नहीं आ पता और रही बात कास्टिंग की तो मैं समझता हूं कि इस सवाल का सही जवाब दादा (निर्देशक सुदीप्तो सेन) ही दे सकते हैं.

निर्देशक सुदीप्तो सेन का खुलासा

सुदीप्तो सेन ने अदा की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा,”अदा ‘द केरल स्टोरी‘ में पहली चॉइस तो नहीं थीं. क्योंकि शालिनी उन्नीकृष्णन एक मलयालम किरदार है. हमने सोचा था कोई मलयालम एक्ट्रेस या तमिल एक्ट्रेस इस किरदार के लिए कास्टिंग करेंगे, या फिर कोई साउथ एक्ट्रेस तो होनी ही चाहिए. लेकिन हमें जिसकी उम्मीद थी उस तरह की एक्ट्रेस नहीं मिल पाई. कई एक्ट्रेस इनसिक्योर महसूस कर रही थीं और कास्टिंग बहुत मुश्किल हो रही थी. जब हमने अदा को ये कहानी सुनाई तब अदा ने ‘हां’ कहने के लिए ज्यादा समय नहीं लिया. और शालिनी उन्नीकृष्णन के किरदार के साथ अदा ने ये साबित किया कि वो इंडिया की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं, आज वो हर घर की बेटी बन चुकी हैं. इसलिए ‘बस्तर’ में उनका सिलेक्शन पहले से ही तय था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता विषय पर हुई गंभीर चर्चा     |     सचिव के दोहरे प्रभार के चक्कर में सगवाल पंचायत बदहाल, गंदगी का अंबार     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माड्यूलर आपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण      |     बिना समुचित सुरक्षा उपाय के स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं वैन की यातायात पुलिस द्वारा औचक जांच     |     लगातार बीसवें साल भी भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण     |     गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     19 जुलाई को भोपाल में होगी भव्य अगवानी,आचार्य श्री समय सागर महाराज का वर्षायोग चातुर्मास भोपाल में     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण, विधायक बोले- मोदी और सिंधिया के प्रयासों से मिला नया स्वरूप       |     15 करोड़ का ‘शोपीस’ बना सांची स्टेशन! भव्य लोकार्पण के बीच खुली दावों का पोल,बुलेट की स्पीड से निकल जाती हैं ट्रेनें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811