Let’s travel together.

खनिज अधिकारी कर रहे अवैध उत्खनन माफ़िया को मदद,रायसेन से विदिशा ले जा रहे मुरम

0 171

शिवलाल यादव

रायसेन।जिला खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से तहसील रायसेन क्षेत्र के मेहगांव, उमरिया चोपड़ा और बैजाखेड़ा सर्किल की लाल मुरम की अवैध खदानें धड़ल्ले से दिन रात संचालित की जा रही है।जिसके कारण हर महीने शासन- प्रशासन सहित खनिज महकमे को को हर महीने करोड़ों की रॉयल्टी की चपत लग रही है।वहीं मुरम खनिज माफिया ओं के हौसले इस कदर बुलंद हो रहे हैं कि कमाई की लालच में दिनरात लाल मुरम की कई टन मुरम की अवैध खुदाई कर रायसेन, विदिशा साँची सलामतपुर के बाजारों बेच कर जमकर कमाई कर रहे हैं।राजस्व विभाग और खनिज विभाग के अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं।

खनिज विभाग, राजस्व विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों की सरपरस्ती के चलते मुरम माफियाओं द्वारा जमकर लाल मुरम खदानों में खनन कर परिवहन किया जा रहा है।खनिज विभाग ,राजस्व विभाग और माइनिंग विभाग के अधिकारी कर्मचारी जमकर कमाई कर चांदी काट रहे हैं।इससे साफ जाहिर होता है कि जिला प्रशासन के जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को शिकायतें मिलने के बाद भीमुरम माफियाओं के वाहनों की धरपकड़ कार्यवाही नहीं करना कहीं न कहीं उनकी संदिग्ध कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होनेलगे हैं।

खेतों में से उत्खनन कर मिट्टी माफिया कर रहे चोरी…

मेहगांव, चोपड़ा उमरिया सहित जिन बाबा के धार्मिक स्थल के नजदीक प्रशासन के मनरेगा मद से बलराम खेत तालाब, कपिल जलधारा के कुओं की खुदाई की आड़ में मिट्टी की डंपरों से सप्लाई कर मिट्टी माफिया गिरोह कमाई कर रहे हैं।
इनका कहना है….
यदि हमें अवैध लाल मुरम की खुदाई सप्लाई करने की सूचना मिलती है तो निश्चित रूप से वाहनों की धरपकड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।

अजय प्रताप सिंह पटेल तहसीलदार रायसेन


मुरम माफिया गिरोह बैजाखेड़ा उमरिया,मेहगांव, चोपड़ा में धडल्ले से चला रहे अवैध मुरम की खदानें, बगैर रॉयल्टी के रायसेन, विदिशा जिले में डंपरों से सप्लाई कर हर महीने लाखों की कमाईकर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811