Let’s travel together.

टिकिट मिलने के बाद छींद मंदिर पहुंचे दर्शन चौधरी,दादा दरबार में माता टेक कर लिया आशीर्वाद

0 210

जिसने कभी पंच का चुनाव नहीं लड़ा उसे लोकसभा चुनाव लडने का मौका दिया यह भाजपा में ही संभव है – भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी

बरेली हेरिटेज गार्डन में भाजपा कार्यकर्ता ने किया भव्य स्वागत 

यशवन्त सराठे बरेली  रायसेन

 ‌भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को होशंगाबाद नर्मदापुरम नरसिंहपुर रायसेन संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने लोकसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है । टिकट मिलने के बाद सर्वप्रथम श्री चौधरी प्राचीन छींद धाम मंदिर पहुंचे जहां पर हनुमान जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुनावी तैयारियों का आगाज किया । किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी को टिकट मिलने पर बरेली भाजपा कार्यकर्ता ने हेरिटेज गार्डन में भव्य पुष्प वर्षा और ढोल बाजे आतिशबाजी कर स्वागत किया । चौधरी दर्शन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि जिसने कभी पंच का चुनाव नहीं लड़ा उसे भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा भेजने मैदान में उतार दिया यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम को फल मिलता है बरेली तो मेरी कर्मभूमि है । भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दर्शन सिंह चौधरी है मेने जीवन और जवानी दोनों आपकी सेवा में अर्पित की इसलिए आज मैं मांग रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाएं और बूथ स्तर पर इस बार फिर मोदी सरकार विज़न पर सभी कार्यकर्ता जुट जाएं ।

मेरे जैसे फकीर एवं सामान्य कार्यकर्ता को होशंगाबाद नरसिंहपुर की जनता की सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा प्रचंड बहुमत प्राप्त कर पुनः सरकार बनाएगी । बरेली में किसान संघ के नेताओं ने हल भेंट कर चौधरी दर्शन सिंह का स्वागत किया ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा पड़ा हिनोतिया तालाब निर्माण कार्य     |     दीपावली की खुशियां, जरूरतमंद बच्चों के नाम      |     सात्विक ने किया जिले का नाम गौरवान्वित      |     भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ का दीपावली मिलन व अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास से मना     |     बल्लू यादव बने आयोग मित्र, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी     |     सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811