Let’s travel together.

मूंग खरीदी बंद करने से आक्रोशित किसानों ने  नेशनल हाइवे 45 परकिया चक्काजाम 

0 109

रायसेन। तहसील मुख्यालय बरेली/ उदयपुरा में  मूंग तुलाई नही होने से गुस्साए किसानों ने एनएच 45 पर  जाम लगा दिया।बाहन चालक एक घण्टे परेशान होते रहे।बरेली पुलिस और तहसीलदार के पहुचने पर  जाम खुल पाया।

रायसेन जिले में मूग खरीदी चालू है और 31 जुलाई तक समर्थन मूल्य पर मूग खरीदी चालू रहेगी लेकिन बीते आठ दिन से खरीदी केंद्र पर अपनी उपज लेकर खड़े किसानों का आज सब्र का बांध टूट गया जब खरीदी केंद्र ने उनको अपनी उपज लेकर घर जाने का बोल दिया दरअसल मूग के स्लाइड बुक 26 जुलाई तक हुए है और खरीदी 31 तक चलना है ऐसे में जिन किसानों की स्लाइड बुक है उनकी भी उपज बापिस भेजी जा रही है ।

वैसे ही रायसेन जिले में 24 जून की जगह 15 जुलाई से मूग खरीदी शुरू हो सकी। डीएमओ नीरज भार्गव की हठधर्मिता से खरीदी केंद्र देर से शुरू हुए अभी तक जिले में 45 % मूग की खरीदी हो पाई है अभी भी जिले में 13 हजार किसान ऐसे है जिनकी मूग तुलाई होना है।

इस मामले ना तो डीएमओ नीरज भार्गव कुछ बोल रहे है। ना ही कृषि बिभाग के अधिकारी कुछ बोल रहे अब किसानों की आशाएं कलेक्टर अरविंद दुबे ओर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से आस लगाए बैठे है। और किसानों का सीधा आरोप है किसान नेता बड़े आदमी की मूग घर से तोली गयी हम छोटे किसानों का क्या कुसूर अगर कल तक समस्या हल नही हुई तो बड़े पैमाने पर चक्काजाम किया जाएगा ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811