Let’s travel together.

एक साल पहले नलजल योजना में पाईप लाइन बिछी,अभी तक नही आया नलो मे पानी

0 152

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम पंचायत अंबाडी के अंतर्गत आने वाले गांव सत्ती में 1 साल पहले नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी। जिसमें घर-घर कनेक्शन दिए गए थे मगर अभी तक नल जल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में पानी नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं कई ग्रामीणों का कहना है कि हम हैंडपंप और अन्य जगह से पानी ढोकर अपने घर लेकर आते हैं। नल जल योजना के तहत गली-गली में पाइपलाइन बिछा दी गई।उसमें से सबको नल कनेक्शन दिए गए मगर उसमें पानी आज तक नहीं आया है पाइपलाइन बिछे हुए 1 साल से ज्यादा समय हो गया है। मगर पानी अभी तक नहीं आया है जबकि सरकार दावा करती है कि गांव-गांव में पानी पहुंचाया जाएगा। मगर अब भी ऐसे कई गांव है जहां तक अब भी पानी नहीं पहुंच पाया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार करोड़ों रुपए नल जल योजना में लगा रही है इसके बावजूद भी ग्रामीणों को इस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।

गांव में दो हेड पंप लगे हुए हैं एक हेड पंप में मोटर डालि है। तो दूसरा हेड पंप में गंदा पानी आ रहा है यही गंदा पानी गांव के ग्रामीण पी रहे हैं जिससे कई ग्रामीण बीमार भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पीएचई विभाग और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की मगर अभी तक उसका हल नहीं हुआ है।

3 महीने पहले बिजली ट्रांसफार्मर रखा गया था नल जल योजना चलाने के लिए मगर ग्रामीणों ने उस ट्रांसफार्मर से मोटर चलाना प्रारंभ कर दी थी जिससे ट्रांसफार्मर जल गया। अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है जिस कारण नल जल योजना नहीं चल पा रही है।
अंबाडी सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811