Let’s travel together.

केंद्रीय जेल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

0 322

उज्जैन से हेमेंद्रनाथ तिवारी

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,आर के वाणी के निर्देशन में केंद्रीय जेल भैरवगढ़ उज्जैन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आई एम ए के सहयोग से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भगवान महाकालेश्वर के चित्र पर माल्यार्पण किया जाकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जेल अधीक्षक श्रीमती उषाराज एवं अन्य जेल के अधिकारियों एवं बंदी भाईयों के द्वारा चिकित्सक टीम के डॉक्टर्स का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव / जिला न्यायाधीश अरिवंद जैन ने बताया कि वर्तमान में केंद्रीय जेल उज्जैन में लगभग 200 महिला बंदी एवं लगभग 2500 पुरुष बदी मौजूद है, जो एक छोटे से गाँव की जनसंख्या के बराबर है। उन्होंने यह भी बताया कि मासिक निरीक्षण के दौरान जब अनेक बंदियों द्वारा अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बतायी गयी तब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आई.एम.ए. के अध्यक्ष डॉ. कात्यायन मिश्रा से समन्वय स्थापित कर शिविर आयोजित किया,जो निश्चित रूप से बंदीजनों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने सभी से यह आग्रह किया कि हमको “परहित सरस धरम नहीं भाई, पर पीडा़ सम नहीं अधिमाई” की उक्ति को सार्थक करते हुए अपना जीवन जीना चाहिए। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर देश व दुनिया के सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार से सेवाभाव का कार्य कर जनसामान्य को निरोगमयी काया प्रदान करने का अनुरोध किया।
आई.एम.ए. के अध्यक्ष कात्यायन मिश्रा ने अपने संबोधन में विधिक सेवा प्राधिकरण के इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि इस प्रकार के शिविर जेल में किये जाना एक अच्छी शुरुआत है और जब-जब प्राधिकरण इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करना चाहेगा उनका संगठन हर तरह से सहयोग करने को तैयार है। अधीक्षक केंद्रीय जेल श्रीमती उषाराज के द्वारा भी इस शिविर को बदीजनों के स्वास्थ्य हेतु काफी लाभकारी होना बताया गया। और इस पहल को आगे जारी रखने का निवेदन किया गया।


कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार पुरोहित मनोचिकित्सक डॉ. राहुल नागर फिजिशियन, डॉ. उमेश जेठवानी, सर्जन डॉ राजेंद्र बंसल ईएनटी डॉ कात्यायन मिश्रा एवं प्रतीक तिवारी चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह मेडिकल ऑफिसर, डॉ सोनम जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ ने जेल के लगभग 300 कैदी भाईयों एवं बहनों का परीक्षण कर उपचार किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र बसल एवं आभार जेलर एस.के. शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811