Let’s travel together.

महात्मा गांधी को लेकर दिए विवादित बयान पर कोई अफसोस नहीं- कालीचरण

0 534

इंदौर ।राजद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कालीचरण को आखिरकार 93 दिन बाद रायपुर हाईकोर्ट से जमानत मिली. जमानत मिलने के बाद कालीचरण सीधे इन्दौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट काफी भीड़ जमा हो जाने के कारण समर्थकों में जमकर धक्का मुक्की भी हुई.
‘बयान पर कोई पछतावा नहीं’:: इस दौरान कालीचरण ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, उन्हें महात्मा गांधी को लेकर दिए गए अपने बयान पर किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है. उन्हें सत्य बोलने का ये इनाम दिया गया है. कलयुग में सच बोलने की सजा मिलती है. दरअसल, देश में महात्मा गांधी और गोडसे को लेकर राजनीति हमेशा से ही गरमाती आई है. ऐसे ही मामले में पिछले दिनों कालीचरण 93 दिनों तक जेल में रहे हैं.
दिसंबर में दिया था विवादित बयान: बता दें कि, पिछले साल दिसंबर में कालीचरण ने रायपुर में धर्मसंसद में अपने भाषण के दौरान कहा था कि ‘इस्लाम का लक्ष्य राजनीति जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है. हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था. उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था. उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था. मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या की.’ कालीचरण महाराज के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था जिसके बाद वो फौजदारी के मुकदमों में फंस गए थे और मध्य प्रदेश के खजुराहो से छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811