Let’s travel together.

कपसदा की फार्च्यून टीएमटी में बड़ा हादसा,एक कि मौत 2 गंभीर

0 102

सुरेन्द्र जैन सांकरा रायपुर
राजधानी रायपुर से लगे धरसीवा के कपसदा गांव की फार्च्यून टीएमटी फेक्ट्री में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया अचानक फर्नेश भट्टी में हुए ब्लास्ट से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
ग्रामीणो के मुताबिक सुबह तकरीबन दस बजे फेक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुए तीन बार ब्लॉस्ट की आवाज आई जिसकी धमक आसपास के मकानों तक महसुस हुई ग्रामीणो ने ब्लॉस्ट के बाद फेक्ट्री से निकलते धुंआ के गुबार के फोटो खींचकर स्थानीय पत्रकारों को सूचना दी ग्रामीणो की सूचना पर जब पत्रकार मौके पर पहुचे तो पहले तो ग्रामीणो तक को कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन पुलिस के पहुचने के बाद यह स्प्ष्ट हुआ कि भट्टी में ब्लास्ट हुआ है।


चौकी प्रभारी यूएन शांत कुमार साहू ने बताया कि फेक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मिंटू कुमार पिता मनीष राय फतेहपुर मुजफ्फर नगर बिहार की दर्दनाक मौत हो गई मृतक के कपड़े ही नहीं अपितु शरीर की खाल तक के जलकर चीथड़े उड़ गए घटना में रोहित एवं अजय नामक दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हैं जिनकी निजी अस्पताल में इलाज जारी है।


पूर्व सरपंच बलदाउराम साहू ने बताया कि इस फेक्ट्री में अक्सर हादसे होते रहते हैं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।इधर भाजपा नेता भूपेंद्र कसार ने कहा कि उक्त फेक्ट्री बिना जनसुनवाई फेक्ट्री का विस्तार भी की है उधोगो में पर्याप्त सुरक्षा उपकरण श्रमिको को न दिए जाने के चलते उन्हें असमय जान गंवाना पड़ता है भूपेंद्र कसार का कहना है कि वह कल ज्ञापन सौपकर इस हादसे के लिए फेक्ट्री प्रबंधन और मालिक पर मामला दर्ज करने की मांग करेंगे
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा उपसरपंच साहिल खान का कहना है कि हादसा दर्दनाक है और ऐंसे हादसों को रोकने प्रबंधन के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हो

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811